- युवतियों को नि:शुल्क कराटे, मार्शल आर्ट और नानचाकू प्रशिक्षण देने की घोषणा
- हिंदू संगठनों ने कॉर्पोरेट संस्कृति में धार्मिक भेदभाव का भी उठाया मुद्दा

वाराणसी (सुरेश गांधी)। सिगरा क्षेत्र में आयोजित हिंदू संगठन बैठक में कॉर्पोरेट जिहाद और लव जिहाद के मुद्दे पर व्यापक चर्चा करते हुए हिंदू जनजागृति समिति ने “बेटी सुरक्षित, राष्ट्र सुरक्षित” अभियान चलाने की घोषणा की। बैठक में कहा गया कि हिंदू समाज की महिलाओं और युवतियों को जागरूक एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जनजागरण कार्यक्रम, संगोष्ठियां और व्याख्यान आयोजित किए जाएंगे। बैठक में वाराणसी व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा द्वारा निर्णय लिया गया कि 1 से 15 जून के बीच “हर घर योद्धा” अभियान चलाया जाएगा। इसके अंतर्गत युवाओं और महिलाओं को नि:शुल्क कराटे, मार्शल आर्ट और नानचाकू का प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे आत्मरक्षा के प्रति सक्षम बन सकें। हिंदू जनजागृति समिति के धर्मप्रचारक सद्गुरु निलेश सिंगबाल ने कहा कि समाज में बढ़ती चुनौतियों के बीच हिंदू समाज को संगठित और जागरूक होने की आवश्यकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कॉर्पोरेट संस्कृति में हिंदू परंपराओं और धार्मिक पहचान की उपेक्षा की जाती है, जबकि अन्य धर्मों की परंपराओं को सहज स्वीकार्यता मिलती है। बैठक में वाराणसी व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा, चौरसिया व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुनील चौरसिया, राष्ट्रभक्त अधिवक्ता समिति के संयोजक संजीवन यादव, ज्ञानवापी प्रकरण से जुड़े डॉ. सोहनलाल आर्य, अधिवक्ता दीपक सिंह, रवि श्रीवास्तव, समिति के विश्वनाथ कुलकर्णी और राजन केशरी सहित कई हिंदुत्वनिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। समिति के उत्तर प्रदेश एवं बिहार राज्य समन्वयक विश्वनाथ कुलकर्णी ने कहा कि हिंदू समाज को अपनी सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान की रक्षा के लिए संगठित होकर आवाज उठानी होगी। बैठक में समाज के विभिन्न वर्गों तक अभियान को पहुंचाने की रणनीति पर भी चर्चा की गई।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें