वाराणसी (संवाददाता)। पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनने और नए नेतृत्व के रूप में शुभेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री पद संभालने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सरवर सिद्दीकी ने प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए इसे बंगाल के राजनीतिक इतिहास का निर्णायक मोड़ बताया है। उन्होंने कहा कि अब राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर कोई समझौता नहीं होगा और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की तर्ज पर अपराधियों, माफियाओं और दंगाइयों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। सरवर सिद्दीकी ने कहा कि वर्षों से पश्चिम बंगाल हिंसा, राजनीतिक अराजकता, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति से पीड़ित रहा है। आम नागरिक भय और असुरक्षा के माहौल में जीवन जीने को मजबूर थे। लेकिन अब जनता ने परिवर्तन का स्पष्ट जनादेश देकर यह साबित कर दिया है कि बंगाल भी विकास, सुरक्षा और राष्ट्रवाद की राह पर आगे बढ़ना चाहता है। उन्होंने दावा किया कि नई सरकार “जीरो टॉलरेंस” नीति पर काम करेगी। दंगाइयों, भू-माफियाओं, अवैध वसूली करने वालों और संगठित अपराध से जुड़े लोगों की अब उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर बुलडोजर कार्रवाई और सख्त कानून व्यवस्था ने जनता में भरोसा पैदा किया, उसी प्रकार बंगाल में भी कानून का राज स्थापित होगा। सिद्दीकी ने कहा कि भाजपा की सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की भावना के साथ कार्य करेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि पश्चिम बंगाल आने वाले समय में उद्योग, रोजगार, निवेश और सांस्कृतिक गौरव के क्षेत्र में नई पहचान बनाएगा। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं और जनता से शांति, सौहार्द और विकास की राजनीति को मजबूत करने की अपील भी की।
शनिवार, 9 मई 2026
वाराणसी : बंगाल में ‘योगी मॉडल’ की दस्तक, दंगाइयों की अब खैर नहीं : सरवर सिद्दीकी
Tags
# उत्तर-प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
उत्तर-प्रदेश
Labels:
उत्तर-प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें