मुंबई : सिंगापुर में सरप्राइज़ का सफर—फराह खान का नया अंदाज़ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 1 मई 2026

मुंबई : सिंगापुर में सरप्राइज़ का सफर—फराह खान का नया अंदाज़

Farah-khan
मुंबई (अनिल बेदाग): “छुट्टियाँ सिर्फ जगह देखने के लिए नहीं, उसे महसूस करने के लिए होती हैं,” कहती हैं फराह खान, जो हाल ही में क्लूक के समर कैंपेन के तहत सिंगापुर में एक अलग ही अंदाज़ में नजर आईं। इस खास बातचीत में फराह बताती हैं कि सिंगापुर जैसी जानी-पहचानी जगह भी हर बार नई लग सकती है—अगर आप तयशुदा प्लान से बाहर निकलें। “मैं पहले भी यहाँ आ चुकी हूँ, लेकिन इस बार मैंने खुद को सरप्राइज़ होने दिया,” वह हंसते हुए कहती हैं। उनके साथ थे उनके शेफ दिलीप, जिनके लिए हर अनुभव पहली बार था और यही इस यात्रा की असली जान बन गया। फराह मानती हैं कि आजकल लोग सोशल मीडिया के “सेम-सेम” ट्रैवल पैटर्न में फँस जाते हैं। “एल्गोरिदम आपको वही दिखाता है जो सब कर रहे हैं, लेकिन असली मज़ा तब है जब आप अपनी जिज्ञासा को फॉलो करें,” वह जोड़ती हैं। क्लूक के इस कैंपेन का मकसद भी यही है यात्रियों को लोकप्रिय जगहों के साथ-साथ छुपे हुए अनुभवों तक ले जाना। “अगर आप सिर्फ लिस्ट फॉलो करेंगे, तो यादें भी कॉपी-पेस्ट जैसी होंगी,” फराह कहती हैं, 'उनका सीधा संदेश है: अगली बार जब आप छुट्टी पर जाएं, तो प्लान कम और एक्सप्लोर ज़्यादा करें क्योंकि असली ट्रैवल वहीं शुरू होता है, जहाँ प्लान खत्म होता है।'

कोई टिप्पणी नहीं: