सीहोर : आवासीय खेल मैदान पर जारी समर कैंप, आरएसआई ने कालापीपल को 81 रन से हराया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 14 मई 2026

सीहोर : आवासीय खेल मैदान पर जारी समर कैंप, आरएसआई ने कालापीपल को 81 रन से हराया

  • कुणाल ने खेली 34 रन की पारी, इशान ने लिए 3 विकेट

Sehore-cricket
सीहोर। शहर के भोपाल नाका स्थित आरएसआई सीहोर क्रिकेट अकादमी के तत्वाधान में समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार की सुबह आरएसआई और कालापीपल के मध्य मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में आरएसआई ने कालापीपल को 81 रन से हराया। इस दौरान कोच अक्षय दुबाने, संस्कार मंच के प्रभारी मनोज दीक्षित मामा और अजय चंदेल आदि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। कोच अक्षय दुबाने ने बताया कि पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरएसआई सीहोर क्रिकेट अकादमी ने 37 ओवर में दस विकेट खोकर 190 रन बनाए थे। इसमें कुणाल ने 34 रन, पलाश परमार ने 20 रन, रोहित चौहान ने 15 रन, कृष्णा-लोकेन्द्र ने 14-14 रन की पारी खेली। वहीं कालापीपल की ओर से गेंदबाजी करते हुए विनय-अनमोल ने तीन-ती विकेट, देवांश ने दो विकेट और वेदांत ने एक विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कालापीपल की टीम 108 रन पर सिमट गई। इसमें देवांश ने 24 रन, प्रियांशु ने 13 रन बनाए थे। इधर आरएसआई की ओर से गेंदबाजी करते हुए इशान ने तीन विकेट, पलाश, प्रिंस, लोकेन्द्र, दिव्यम, समर्थ ने एक-एक विकेट हासिल किया। 

कोई टिप्पणी नहीं: