समस्तीपुर : दीपंकर 22 को शहर के कर्पूरी सभागार में सेमिनार को करेंगे संबोधित : सुरेंद्र - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 21 मई 2026

समस्तीपुर : दीपंकर 22 को शहर के कर्पूरी सभागार में सेमिनार को करेंगे संबोधित : सुरेंद्र

  • "बुलडोजर राज के खिलाफ लोकतंत्र की आवाज" विषयक सेमिनार में भागीदारी को ले चलाया जनसंपर्क अभियान

Cpi-ml-samastipur
ताजपुर/समस्तीपुर (संवाददाता), 21 मई ।  समस्तीपुर शहर के कर्पूरी सभागार में 22 मई को 11.30 बजे से भाकपा माले द्वारा आयोजित “बुलडोजर राज के खिलाफ लोकतंत्र की आवाज” सेमिनार को बड़ी भागीदारी से सफल बनाने को लेकर बृहस्पतिवार को बाजार क्षेत्र में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने करते हुए कहा कि सेमिनार के मुख्य वक्ता भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव का० दीपंकर भट्टाचार्य हैं। अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने जुलूस की शक्ल में घूम धूमकर 22 मई को आयोजित कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों से भाग लेने की अपील की। अभियान के दौरान प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि देश में बढ़ते दमन, लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमले और गरीबों-मजदूरों की समस्याओं के खिलाफ जनता को संगठित करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भाकपा माले हमेशा जनहित के सवालों पर संघर्ष करती रही है और आगे भी संघर्ष जारी रहेगा। मौके पर प्रभात रंजन गुप्ता, आसिफ होदा, मो० एजाज, मनोज साह, लखींद्र पासवान, मो० इस्लाम, राजकिशोर महतो सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: