सीहोर : ओवरनाईट और प्रयागराज एक्सप्रेस के स्थाई ठहराव हेतु कांग्रेसजनों ने सौंपा ज्ञापन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 28 मई 2026

सीहोर : ओवरनाईट और प्रयागराज एक्सप्रेस के स्थाई ठहराव हेतु कांग्रेसजनों ने सौंपा ज्ञापन

  • दोनों ट्रेनों का सीहोर रेलवे स्टेशन पर तत्काल ठहराव किया जाए : पंकज शर्मा

Sehore-congress-demand
सीहोर। शुक्रवार को कांग्रेसजनों ने जिला कांग्रेस प्रवक्ता पंकज शर्मा के नेतृत्व में सीहोर रेलवे स्टेशन पहुंचकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के नाम संबोधित एक ज्ञापन स्टेशन प्रबंधक जेएस मिश्रा को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेसजनों ने ओवरनाईट और प्रयागराज एक्सप्रेस का स्थाई ठहराव सीहोर रेलवे स्टेशन पर तत्काल किए जाने की मांग की। इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए पंकज शर्मा ने बताया कि कोरोनाकाल के बाद से सीहोर रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनों का ठहराव बंद कर दिया गया था, जिसे अब तक वापस चालू नहीं किया गया है। सीहोर रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन हजारों यात्री विभिन्न गंतव्यों के लिए यात्रा करते हैं। इसके बाद भी यहां कई ट्रेनों का ठहराव अब तक शुरू नहीं हो सका है, जबकि इससे कम यात्री संख्या के कई स्टेशनों पर यहां से ज्यादा ट्रेनें रुकती हैं, जो कि सीहोर की जनता के साथ सरासर अन्याय है तथा इस अन्याय को अब कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसके खिलाफ अब उग्र आंदोलन किया जाएगा। पंकज शर्मा ने ज्ञापन के माध्यम से रेल मंत्री से यहां से गुजरने वाली सभी ट्रेनों का सीहोर रेलवे स्टेशन पर स्थाई ठहराव तत्काल किए जाने की मांग की है। उन्होंने सबसे पहले ओवरनाईट और प्रयागराज एक्सप्रेस को सीहोर में हॉल्ट देने तथा बाद में अन्य ट्रेनों को भी यहां रुकवाने की मांग रेल मंत्री से की है। पंकज शर्मा ने चेतावनी दी है कि यदि इन ट्रेनों का सीहोर रेलवे स्टेशन पर स्थाई ठहराव जल्द ही नहीं किया गया, तो कांग्रेस पार्टी जनहित में उग्र आंदोलन करने को विवश होगी, जिसकी संपूर्ण जवाबदारी रेल मंत्रालय के पक्षपातपूर्ण रवैए की होगी। मांग करने वालों में प्रमुख रूप से सतीश दरोठिया, राजेश रैकवाल, डॉ. हर्ष गुप्ता, जय सिंह भारती, आसिफ अंसारी आदि कांग्रेसजन शामिल हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: