मधुबनी : भारतीय जनता पार्टी जिला का प्रशिक्षण वर्ग (2026) 17 और 18 मई को - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 14 मई 2026

मधुबनी : भारतीय जनता पार्टी जिला का प्रशिक्षण वर्ग (2026) 17 और 18 मई को

Madhubani-bjp
मधुबनी (रजनीश के झा), 14 मई। आज गुरूवार को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय के सभागार में जिला अध्यक्ष प्रभांशु झा की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी मधुबनी का दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय 2026 प्रशिक्षण महा अभियान 17 और 18 मई  को मधुबनी नगर निगम स्थित होटल चंद्रलोक कंपलेक्स में किया जाएगा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रभाशूं  झा ने कहा कि दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर  उद्घाटन सत्र में वर्ग गीत ,आगत अतिथियों का मंच पर आगमन, पुष्पांजलि दीप प्रज्वलन, वंदे मातरम गीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के नेता भाग लेकर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करेंगे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रभाशूं झा जी ने कहा कि भाजपा एक देशव्यापी वैचारिक और सांगठनिक प्रशिक्षण कार्यक्रम है जो कार्यकर्ताओं को एकात्मक मानव दर्शन सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और बूथ प्रबंधन  की गुर सीखता है । इस अवसर पर जिला प्रभारी  सह पूर्व विधान परिषद सदस्य अर्जुन सहनी ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सुदृढ़ ,अनुशासित और आत्मनिर्भर भारत निर्माण के लिए तैयार करना है। बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष शंकर झा, राष्ट्रीय परिषद सदस्य देवेंद्र कुमार यादव, प्रमोद कुमार सिंह, सुनील कुमार मिश्र,सुबोध कुमार चौधरी ,सरोज सिंह, जिला मीडिया प्रभारी मनोज कुमार मुन्ना, शिव शंकर पांडे ,प्रशांत ठाकुर, राधा देवी ,चंद्रवीर यादव, संतोष भगत ,प्रतिमा रंजन, कविता झा ,शेखर सुमन,   शंभू झा, रीना सर्राफ, आदित्य झा ,कन्हैया साह, राजीव झा, मनीष रंजन, राकेश रंजन ,सक्सेना सिंह, रवि रंजन ,रवि महतो ,सहित अन्य  कार्यकर्ता शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं: