मुंबई : बंदर का गाना ‘क्यों मज़ा आ रहा है’ हुआ रिलीज! - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 14 मई 2026

मुंबई : बंदर का गाना ‘क्यों मज़ा आ रहा है’ हुआ रिलीज!

  • बॉबी देओल का इंटेंस अवतार और विषाल मिश्रा की आवाज ने जीता दिल

Boby-deol
मुंबई (रजनीश के झा)। बॉबी देओल स्टारर बंदर के मेकर्स ने आखिरकार फिल्म का पहला ट्रैक ‘क्यों मज़ा आ रहा है’ रिलीज कर दिया है। अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण निखिल द्विवेदी ने सैफ्रन मैजिकवर्क्स के तहत ज़ी स्टूडियोज के साथ मिलकर किया है। फिल्म 5 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बंदर की दुनिया हर नए रिवील के साथ और ज्यादा इंटेंस होती जा रही है। धमाकेदार टीज़र से जबरदस्त चर्चा बटोरने के बाद अब फिल्म का पहला फुल सॉन्ग ‘क्यों मज़ा आ रहा है’ रिलीज हो चुका है। टीज़र में बॉबी देओल का वाइल्ड रेट्रो-रॉकस्टार अवतार, ग्रिटी विजुअल्स, इमोशनल कैओस और एक डार्क अनप्रेडिक्टेबल वर्ल्ड पहले ही सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में आ चुका था। इसके बाद ‘क्यों मज़ा आ रहा है’ के टीज़र ने भी दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी थी, जिसमें फिल्म के हिंसक और अराजक माहौल के पीछे छिपी इमोशनल उलझनों की झलक मिली थी। अब पूरा गाना सामने आने के बाद फैंस को फिल्म के इमोशनल कोर की एक और गहरी झलक मिल रही है।


विषाल मिश्रा द्वारा गाया और कंपोज किया गया ‘क्यों मज़ा आ रहा है’ एक ऐसा रोमांटिक ट्रैक है जिसमें प्यार, चाहत, जुनून और इमोशनल डार्कनेस सब कुछ देखने को मिलता है। इसकी मेलोडी भले ही सॉफ्ट और पैशनेट हो, लेकिन विजुअल्स एक ऐसे रिश्ते को दिखाते हैं जो धीरे-धीरे इमोशनल टूटन की तरफ बढ़ रहा है। गाने में बॉबी देओल का किरदार एक अलग ही रूप में नजर आता है, वह प्यार में डूबा हुआ, कमजोर भी है और इमोशंस से पूरी तरह घिरा हुआ दिखता है। उनकी स्क्रीन प्रेजेंस और केमिस्ट्री इस ट्रैक को और भी गहराई देती है। विषाल मिश्रा ने रोमांटिक म्यूजिक में अपनी शानदार लय को आगे बढ़ाया है। इससे पहले वह ‘कैसे हुआ’ (कबीर सिंह), ‘तुम हो तो’ (सैयारा) और ‘दीवानियत’ जैसे गानों से दिल जीत चुके हैं। अपनी सॉफ्ट आवाज और इमोशनल कंपोजिशन के साथ वह एक बार फिर ऐसा गाना लेकर आए हैं जो सुनते ही जुड़ जाता है और लंबे समय तक याद रहता है। अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी बंदर, बॉबी देओल के साथ उनकी पहली कोलैबोरेशन है। फिल्म में सान्या मल्होत्रा, सबा आज़ाद और अन्य कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। पाताल लोक, कोहरा और उड़ता पंजाब जैसी कहानियों के लिए जाने जाने वाले सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी ने इस फिल्म को लिखा है, जो इसे एक इमोशनली इंटेंस और मॉरल रूप से डार्क सिनेमैटिक एक्सपीरियंस बनाती है। यह कहानी फेम, स्कैंडल, डिजायर और पब्लिक डिस्ट्रक्शन की दुनिया के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म का निर्माण निखिल द्विवेदी की सैफ्रन मैजिकवर्क्स और ज़ी स्टूडियोज के साथ मिलकर किया गया है। बंदर 5 जून 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

कोई टिप्पणी नहीं: