मुंबई : अरिहंत एकेडमी की उत्कृष्टता का राष्ट्रीय मंच पर सम्मान - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 7 मई 2026

मुंबई : अरिहंत एकेडमी की उत्कृष्टता का राष्ट्रीय मंच पर सम्मान

Arihant-academy-mumbai
मुंबई (अनिल बेदाग) : मुंबई में आयोजित प्रतिष्ठित इकोनॉमिक टाइम्स महाराष्ट्र बिजनेस अवार्ड्स 2026 में अरिहंत एकेडमी का नाम गूंजा, जब उसे ‘एक्सीलेंस इन कोचिंग एंड कम्पीटिटिव प्रेप’ श्रेणी में सम्मानित किया गया। ताज लैंड्स एंड में सजे इस भव्य मंच पर शिक्षा जगत की इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया कि सही दिशा, समर्पण और नवाचार का संगम ही असली सफलता की कुंजी है। अरिहंत एकेडमी ने वर्षों से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को सिर्फ पढ़ाई तक सीमित नहीं रखा, बल्कि उसे एक समग्र अनुभव में बदला है—जहां हर छात्र की जरूरत, उसकी क्षमता और उसके लक्ष्य को ध्यान में रखकर मार्गदर्शन दिया जाता है। यही वजह है कि जेईई, नीट, यूपीएससी और बैंकिंग जैसी परीक्षाओं में यहां के छात्रों ने लगातार उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। इस उपलब्धि पर संस्थापक और प्रबंध निदेशक अनील कापसी कहते हैं, “यह सम्मान हमारे छात्रों और शिक्षकों की मेहनत का परिणाम है। हम मानते हैं कि व्यक्तिगत मार्गदर्शन और लगातार नवाचार ही भविष्य के विजेताओं को तैयार करते हैं।” बदलते शैक्षणिक परिदृश्य में अरिहंत एकेडमी न सिर्फ कदम से कदम मिलाकर चल रही है, बल्कि अपने विजन और परिणामों से एक नई दिशा भी तय कर रही है—जहां हर सपना, सफलता की ओर बढ़ता है।

कोई टिप्पणी नहीं: