मुंबई : 2026 में कंटेंट का होगा राज, बदल जाएगा बॉलीवुड का पूरा खेल! - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 28 मई 2026

मुंबई : 2026 में कंटेंट का होगा राज, बदल जाएगा बॉलीवुड का पूरा खेल!

Containt-in-bollywood
मुंबई (अनिल बेदाग): बॉलीवुड हर साल नई उम्मीदों, बड़े बजट और स्टार पावर के साथ दर्शकों के सामने आता है, लेकिन 2026 को लेकर जो तस्वीर उभर रही है, वह हिंदी सिनेमा के लिए बेहद खास और परिवर्तनकारी मानी जा रही है। सेलिब्रिटी ज्योतिषाचार्य आचार्य  विनोद कुमार ओझा ने भविष्यवाणी की है कि आने वाला वर्ष सिर्फ बड़े सितारों का नहीं, बल्कि मजबूत कंटेंट, भावनात्मक कहानियों और मौलिक सोच का साल साबित होगा। फिल्म इंडस्ट्री में करियर टाइमिंग और फिल्म लॉन्च को लेकर अपनी सटीक ज्योतिषीय सलाह के लिए चर्चित ओझा का मानना है कि दर्शकों की पसंद अब पूरी तरह बदल चुकी है। अब केवल भारी-भरकम बजट या सुपरस्टार्स के नाम से सफलता तय नहीं होगी, बल्कि वही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर राज करेंगी जो दिलों को छूने वाली कहानी और यादगार संगीत लेकर आएंगी। उनके अनुसार 2026 में एक्शन ड्रामा, पौराणिक कथाओं पर आधारित फिल्में, देशभक्ति विषय और पारिवारिक मनोरंजन वाली फिल्में सबसे ज्यादा असर छोड़ सकती हैं। साथ ही कई मिड-बजट फिल्में भी बड़े बैनर्स को चुनौती देते हुए ‘स्लीपर हिट’ बन सकती हैं। ओझा की यह भविष्यवाणी बॉलीवुड के भविष्य को लेकर नई बहस और उत्सुकता पैदा कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: