- भीषण गर्मी में शिक्षकों पर दोहरे कार्य का भार अमानवीय

पटना (संवाददाता), 26 मई । बिहार में 2027 की जनगणना के लिए शिक्षकों को शिक्षण कार्य के साथ ही शिक्षा विभाग ने जनगणना कार्य में भी भीषण गर्मी में ड्यूटी लगाई है। बिहार शिक्षा विभाग ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि शिक्षक विद्यालय के समय के पहले या बाद में जनगणना के कार्य में लगेंगे। यह आदेश भीषण गर्मी को देखते हुए पूरी तरीके से अनुचित व अमानवीय है और जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों के लिए दोहरा कार्य है। ये बातें बिहार प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने कही। बिहार कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने कहा कि इस फैसले से भरी दोपहरी में जब सभी को हिट वेब से बचने की सलाह दी जा रही है ऐसे में उसी वक्त शिक्षकों को जनगणना कार्य में लगाया जा रहा है जो अमानवीय है। शिक्षा विभाग के आदेश से स्पष्ट हो गया है कि शिक्षक स्कूल टाइम में जनगणना कार्य नहीं कर सकेंगे। जनगणना के चलते स्कूली बच्चों की पढ़ाई प्रभावित ना हो, इसके लिए यह आदेश जारी किया गया है। हालांकि, इससे शिक्षकों की मुश्किलें जरूर बढ़ गई हैं क्योंकि उन्हें विद्यालय के बाद भी सरकारी कार्यों में ही ड्यूटी देनी पड़ेगी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें