सीहोर : आज मनाया जाएगा विश्व धूम्रपान निरोधक दिवस - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 30 मई 2026

सीहोर : आज मनाया जाएगा विश्व धूम्रपान निरोधक दिवस

No-tobacco-day-sehore
सीहोर। विश्व धूम्रपान निरोधक दिवस हर साल 31 मई को मनाया जाता है, इस दिन का मुख्य उद्देश्य तंबाकू और धूम्रपान से होने वाले घातक स्वास्थ्य प्रभावों, बीमारियों के प्रति जागरूकता फैलाना और लोगों को तंबाकू की लत छोड़ने के लिए प्रेरित करना है। इसको लेकर कलेक्टर बाला गुरु के के निर्देश पर सामाजिक न्याय विभाग और संकल्प नशा मुक्ति केन्द्र के तत्वाधान में रविवार को सुबह नौ बजे शहर के सैकड़ाखेड़ी स्थित केन्द्र में यहां पर हितग्राहियों के द्वारा मानव श्रृंखला और हस्ताक्षर अभियान आरंभ किया जाएगा। इसको लेकर जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में केन्द्र में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। यहां पर योगा, वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया है। वहीं आगामी दिनों में संगोष्ठी, नुक्कड नाटक आदि का आयोजन भी किया जाएगा। इसको लेकर संकल्प नशा मुक्ति केन्द्र के संचालक राहुल सिंह ने बताया कि हर साल विश्व तंबाकू दिवस पर जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जाता है, लेकिन इसके बावजूद युवाओं में सिगरेट पीना और तंबाकू के अन्य रूपों का सेवन चिंताजनक रूप से बढ़ता जा रहा है। सोशल मीडिया, फिल्में, और साथियों के प्रभाव में आकर किशोर और युवा वर्ग तेजी से इस लत की ओर बढ़ रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, 13 से 15 वर्ष की आयु के करोड़ों की संख्या में किशोर किसी न किसी रूप में तंबाकू का सेवन करते हैं। यह आंकड़ा दर्शाता है कि जागरूकता की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक है। विश्व तंबाकू दिवस केवल जागरूकता का दिन नहीं है, बल्कि एक अवसर है अपने और अपने परिवार के स्वास्थ्य के लिए निर्णायक कदम उठाने का। चाहे आप सिगरेट पीना छोड़ना चाहें, या किसी अपने को इसकी लत से बाहर निकालना चाहें, सही सलाह और समर्थन से यह संभव है। श्वसन विफलता और अन्य जानलेवा बीमारियों से बचाव का सबसे बेहतर तरीका है, तंबाकू छोड़ना।

कोई टिप्पणी नहीं: