मुंबई : महिलाएं बनेंगी वेल्थ क्रिएटर: ‘स्त्री, शक्ति, समृद्धि’ की नई पहल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 7 मई 2026

मुंबई : महिलाएं बनेंगी वेल्थ क्रिएटर: ‘स्त्री, शक्ति, समृद्धि’ की नई पहल

  • निवेश में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने उतरा केनरा रोबेको एएमसी

canera-rebaco
मुंबई (अनिल बेदाग): महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए केनरा रोबेको म्यूचुअल फंड ने ‘स्त्री, शक्ति, समृद्धि’ निवेशक शिक्षा पहल की शुरुआत की है। जयपुर से शुरू हुआ यह अभियान अब देशभर की महिलाओं तक पहुंचकर उन्हें वित्तीय रूप से जागरूक और सशक्त बनाने का लक्ष्य रखता है। पहल का उद्देश्य सिर्फ निवेश सिखाना नहीं, बल्कि महिलाओं में आत्मविश्वास पैदा करना है, ताकि वे अपने भविष्य से जुड़े फैसले खुद ले सकें और दीर्घकालिक धन-निर्माण की दिशा में आगे बढ़ें। केनरा रोबेको एएमसी के एमडी और सीईओ रजनीश नरूला ने कहा, “वित्तीय सशक्तिकरण की शुरुआत सही ज्ञान और जागरूकता से होती है। ‘स्त्री, शक्ति, समृद्धि’ के जरिए हम महिलाओं तक सरल भाषा में निवेश की समझ पहुंचाकर उन्हें मजबूत आर्थिक फैसले लेने के लिए प्रेरित करना चाहते हैं।” केनरा रोबेको एएमसी के हेड, सेल्स एवं मार्केटिंग गौरव गोयल ने कहा, “हमारा प्रयास है कि निवेश शिक्षा को जमीनी स्तर तक पहुंचाया जाए, ताकि महिलाएं म्यूचुअल फंड के फायदों को समझकर एक अनुशासित और आत्मविश्वासी निवेशक बन सकें।”

कोई टिप्पणी नहीं: