मुंबई : पीएफसी ने रचा नया इतिहास, मुनाफा पहुँचा ₹33,625 करोड़ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 14 मई 2026

मुंबई : पीएफसी ने रचा नया इतिहास, मुनाफा पहुँचा ₹33,625 करोड़

  • पीएफसी-आरईसी विलय से बनेगी पावर सेक्टर की सबसे मजबूत वित्तीय ताकत

pfc-profit
मुंबई (अनिल बेदाग): पॉवर फाइनेंस कारपोरेशन ने वित्त वर्ष 2025-26 में शानदार प्रदर्शन करते हुए रिकॉर्ड मुनाफा दर्ज किया है। कंपनी का कंसोलिडेटेड पीएटी 10 प्रतिशत बढ़कर ₹33,625 करोड़ पहुँच गया, जबकि स्टैंडअलोन आधार पर लाभ 16 प्रतिशत की वृद्धि के साथ ₹20,051 करोड़ रहा। इसी के साथ पीएफसी देश की सबसे अधिक लाभ कमाने वाली एनबीएफसी बनी हुई है। कंपनी की कुल बैलेंस शीट ₹12.40 लाख करोड़ से अधिक हो गई है। वहीं नेटवर्थ बढ़कर ₹1.73 लाख करोड़ पहुँच गई। एसेट क्वालिटी में भी बड़ा सुधार देखने को मिला है। ग्रॉस एनपीए घटकर 0.66 प्रतिशत और नेट एनपीए केवल 0.13 प्रतिशत पर आ गया, जो कंपनी की मजबूत रिकवरी रणनीति को दर्शाता है। सीएमडी परमिन्दर चोपड़ा ने कहा, “ एफव्हाई 26 पीएफसी के लिए उपलब्धियों और मजबूत प्रदर्शन का वर्ष रहा। पीएफसी और आरईसी  का प्रस्तावित विलय पावर सेक्टर के लिए एक अधिक मजबूत और सक्षम संस्था तैयार करेगा, जिससे बेहतर कार्यकुशलता और पूंजी क्षमता विकसित होगी।” उन्होंने आगे कहा, “₹18.55 प्रति शेयर कुल डिविडेंड हमारे शेयरधारकों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।” कंपनी ने बताया कि टीआरएन एनर्जी और सिन्नर थर्मल के सफल समाधान के बाद एसेट क्वालिटी और मजबूत हुई है। मजबूत पूंजी आधार और ऊर्जा परिवर्तन पर फोकस के साथ पीएफसी भविष्य की नई तकनीकों और पावर सेक्टर की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए तैयार है।

कोई टिप्पणी नहीं: