हाजीपुर (संवाददाता), 24 मई। परीक्षार्थियों/यात्रियों को सुविधाजनक रेल सेवा मुहैया कराने की अपनी प्रतिबद्धता के तहत् पूर्व मध्य रेल द्वारा आज सभी प्रमुख स्टेशनों के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया गया । परीक्षार्थियों की भीड़ को देखते हुए कल 23 मई को 17.00 बजे मुजफ्फरपुर से पाटलिपुत्र के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया गया था। इसी तरह दोनों पाली की परीक्षाओं को देखते हुए उसी के अनुरूप आज 24 मई को परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए 03 रेक तैयार रखे गए थे । इनमें से एक परीक्षा स्पेशल दरभंगा से पाटलिपुत्र के लिए 14.15 बजे खुली जबकि मुजफ्फरपुर से पाटलिपुत्र के लिए क्रमशः 15.00 बजे और 18.15 बजे 02 परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया गया । परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेनों के परिचालन के साथ-साथ क्राउड मैनेजमेंट के मद्देनजर वार रूम को विशेष रूप से सक्रिय किया गया। स्टेशनों पर आरपीएफ की तैनाती की गयी तथा परीक्षार्थियों/यात्रियों को ट्रेनों के परिचालन से जुड़ी रियल टाइम सूचना उद्घोषणा प्रणाली द्वारा उपलब्ध करायी गयी । गर्मी को देखते हुए स्टेशनों पर पेयजल की समुचित व्यवस्था की गयी थी ।
रविवार, 24 मई 2026
हाजीपुर : परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन
Tags
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
Labels:
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें