- “सहयोग शिविर” कार्यक्रम में पहुंचकर आमजनों की शिकायतों का किया त्वरित निष्पादन
- सहयोग शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़,सुनी गयी सभी की समस्याएं
प्रधान सचिव सह प्रभारी सचिव ने प्रत्येक आवेदन एवं शिकायत पर संवेदनशीलता के साथ संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा आमजन की समस्याओं के समाधान हेतु गांव-गांव तक प्रशासनिक पहुंच सुनिश्चित किया जा रहा है। सहयोग शिविर का उद्देश्य न केवल योजनाओं की जानकारी देना है, बल्कि जनता और प्रशासन के बीच विश्वास एवं संवाद को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि किसी भी व्यक्ति को अपनी समस्या के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। सहयोग शिविर इसी जनोन्मुखी सोच का परिणाम है, जहां विभिन्न विभागों के अधिकारी एक ही स्थान पर उपस्थित होकर लोगों की समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। प्रधान सचिव सह प्रभारी सचिव ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिविर में प्राप्त आवेदनों के निष्पादन में पूरी पारदर्शिता एवं तत्परता बरती जाए तथा पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराया जाए। इस अवसर पर जिला कृषि पदाधिकारी, ललन चौधरी, अनुमंडल पदाधिकारी, सदर, चंदन कुमार झा जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें