पटना : 6 जून को सदाकत आश्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 2 जून 2026

पटना : 6 जून को सदाकत आश्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक

  • संगठन सृजन साथी अभियान पर होगी विशेष चर्चा

Sadakat-ashram
पटना (रजनीश के झा), 2 जून । 6 जून 2026 को बिहार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम, पटना में  सभी जिला कांग्रेस कमिटियों के अध्यक्षों की एक आवश्यक बैठक आहूत की गई है। बैठक की अध्यक्षता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम करेंगे। इस अवसर पर बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावारू विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे तथा संगठनात्मक विषयों पर मार्गदर्शन देंगे। मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने बताया कि बैठक में विशेष रूप से "संगठन सृजन साथी अभियान" की प्रगति, उसके प्रभावी क्रियान्वयन तथा संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। साथ ही आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं जनसंपर्क अभियानों की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श होगा।

कोई टिप्पणी नहीं: