सीहोर : बलदाऊ बहन सुभद्रा के साथ रथ में सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले भगवान जगदीश - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 14 जून 2026

सीहोर : बलदाऊ बहन सुभद्रा के साथ रथ में सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले भगवान जगदीश

  • बारी बारी से 5000 से अधिक भक्तों  ने 3 किलोमीटर तक रस्सी से खींचा स्वर्ण रथ, शंख ध्वनि ओर बजे मजीरे 
  • अखिल भारतीय क्षत्रिय चंद्रवंशी खाती समाज ने निकाली शहर में विशाल भगवान जगदीश की रथ यात्रा

Bhagwan-jagdish-yatra-sehore
सीहोर। जय जगन्नाथ के जय घोषों से शहर रविवार को गूंज उठा।अखिल भारतीय क्षत्रिय चंद्रवंशी खाती समाज ने भगवान जगदीश की रथ यात्रा चल समारोह निकाला। भगवान जगनाथ ने बलराम, बहन सुभद्रा देवी की श्रृंगारित आकर्षक प्रतिमाओ के साथ शहर भ्रमण किया। ट्रैक्टर ट्राली पर बने स्वर्ण रथ को 5000 से अधिक भक्तों ने बारी बारी से भोपाल नाके से अटल बिहारी वाजपेई चौराहा 3 किलोमीटर तक रस्से से भगवान के जयकारों के साथ खींचा। हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन किए विधिवत पूजन अर्चन कर प्रसाद ग्रहण किया। भगवान जगदीश की रथ यात्रा जल समारोह में क्षत्रिय चंद्रवंशी खाती समाज के पूर्व भारतीय सेना के जवान हाथों में तिरंगा लिए घोड़े पर सवार दिखाई दिए। बैंड बाजे डीजे की धुन पर युवा नाचते हुए दिखाई दिए। चल समारोह में शामिल कालों के काल महाकाल भोलेनाथ की जीवित झांकी और भजन गाते श्रद्धालु महिलाएं आकर्षण का केंद्र बने रहे। भगवान जगदीश रथ यात्रा चल समारोह का शहर में अनेक स्थानो पर विभिन्न सामाजिक राजनीतिक धार्मिक व्यापारिक संगठनो के पदाधिकारियो कार्यकर्ताओं सहित सैकड़ों नागरिकों के द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। अनेक स्थानों पर स्वागत के लिए मंच सजा गए। नागरिकों ने अपनी बिल्डिंगों की छत से भी श्रद्धालुओं पर फूल बरसाए।


निकाला गया ऐतिहासिक चल समारोह

सुबह 11 बजे भोपाल नाका स्थित आवासीय खेलकूद मैदान से बैंड बाजे ढोल धमाके डीजे और भगवा झंडो घोड़ों के साथ चंद्रवंशी क्षत्रिय खाती समाज संगठन के संस्थापक डॉ अजय पटेल के कुशल मार्गदर्शन में हजारों समाज बंधुओ के द्वारा भव्य विशाल भगवान जगदीश की रथ यात्रा चल समारोह का शुभारंभ किया गया। शहर के भोपाल नाका से इंग्लिशपुरा रोड कोतवाली चौराहा, बद्री महल चौराहा, पान चौराहा बड़ा बाजार से होता हुआ 3 किलोमीटर चलने के बाद चल समारोह लिसा टॉकीज मैदान पर पहुंचा। चल समारोह में चंद्रवंशी खाती समाज की महिलाएं और पुरुष बच्चे आकर्षक पगड़ी पहने और गले में पीला अंग वस्त्र डालें दिखाई दिए। चंद्रवंशी क्षत्रिय खाती समाज संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा पूरे शहर को  भगवान जगदीश की रथ यात्रा को लेकर दुल्हन की तरह सजाया गया। अनेक चौक चौराहों पर बैनर पोस्टर और भगवा झंडिया होर्डिंग लगाए गए ।


भगवान जगदीश की आरती से शुभारंभ 

लीशा टॉकीज मैदान पर समाजिक सभा का शुभारम भगवान जगदीश की विधिवत पूजा अर्चना कर चल समारोह समिति संस्थापक डॉ अजय पटेल , विधायक शैलेन्द्र पटेल, अटल अस्पताल संचालक संदीप वर्मा, ,रमेशचंद्र मुकाती, रघुनाथ वर्मा, नानूलाल कसानिया, करणसिंह वर्मा,, अमरलाल रामप्रकाश चौधरी, ओमप्रकाश मुनीम, रमेश वर्मा, प्रहलाद पटेल खड़ी, मदनलाल, बलराम पटेल, बृजेश प्रसाद वर्मा, महेंद्र वर्मा, आकाश पम्मू वर्मा हरीश चौधरी तिलक खाती के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों का सम्मान भी किया गया।


शिक्षित समाज ही करता है प्रगति : पटेल 

कार्यक्रम को डॉ अजय पटेल ने संबोधित करते हुए कहा कि अखिल भारतीय चंद्रवंशी क्षत्रिय खाती समाज राष्ट्रीय निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। समाज के युवक युवती हर क्षेत्र में काम करते हुए अपने माता-पिता गुरुजनों और गांव शहर का नाम रोशन कर रहे हैं। सामाजिक उत्थान भी अति आवश्यक है । मजबूत शिक्षित समाज ही राष्ट्र निर्माण और पारिवारिक सामाजिक उन्नति में अग्रसर हो सकता है।सामाजिक एकता, अखंडता और भगवान जगदीश की विशेष कृपा के साथ विश्व कल्याण और सनातन परंपराओं एवं संस्कृति को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा चल समारोह से सजोकर रख रहे। हमेशा तन मन धन से समाज की सेवा करता रहूंगा । कार्यक्रम को  पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल सहित अन्य विशिष्ट जनों के द्वारा भी संबोधित किया गया। सभी वक्ताओं ने समाज को संगठित करने पर बल दिया।


अतिथियों का पारंपरिक रूप से किया सत्कार 

कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का स्वागत पगड़ी बांधकर फुल मालाए पहनाकर  चल समारोह अध्यक्ष सागर वर्मा  कार्यकारी अध्यक्ष अनिरुद्ध वर्मा, चल समारोह प्रभारी पप्पू वर्मा, हरीश चौधरी, नानू खाती, देवेंद्र वर्मा, मोहन वर्मा, आशीष पटेल, तिलक खाती, अखिलेश वर्मा, संदीप पटेल, दीपक वर्मा, मोहित वर्मा, सुनील वर्मा, मनोज वर्मा, प्रवीण पटेल, आशीष चौधरी, प्रमोद वर्मा, महेंद्र वर्मा, श्यामसुंदर, विकास वर्मा, अंकित चौहान, आशीष मुकाती, हिमांशु खाती, हरिशंकर चौधरी, दीपेश वर्मा, विकास वर्मा, सोनू खाती, धर्मेंद्र उर्फ सिंदू, सचिन भैया, नेपाल वर्मा, नितिन पटेल एवं कृष्णा वर्मा के द्वारा किया गया।


अनेक जिलों से पहुंचे समाज जन

सामूहिक भोजन के उपरांत कार्यक्रम का समापन किया गया। भगवान जगदीश की रथ यात्रा चल समारोह में अखिल भारतीय चंद्रवंशी खाती समाज संगठन के इंदौर भोपाल आष्टा सीहोर रायसेन उज्जैन शाजापुर देवास नरसिंहपुर मंदसौर विदिशा नर्मदा पुरम हरदा सीहोर जिले के पदाधिकारी, कार्यकर्ता समस्त समाजजन एवं सनातन धर्मप्रेमि बड़ी संख्या में सम्मिलित रहे। 

कोई टिप्पणी नहीं: