पटना : कांग्रेस के पर्यवेक्षकों एवं पूर्व प्रत्याशियों की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 17 जून 2026

पटना : कांग्रेस के पर्यवेक्षकों एवं पूर्व प्रत्याशियों की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

  • सांगठनिक पदों की शीघ्र होगी घोषणा, पर्यवेक्षकों व पूर्व प्रत्याशियों के बैठक में बोले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम

Bihar-congress-meeting
पटना (रजनीश के झा), 17 जून । आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में बिहार कांग्रेस के जिला पर्यवेक्षकों और पूर्व प्रत्याशियों की अहम बैठक प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावारु और प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इसके तहत विभिन्न जोन की अद्यतन जानकारी भी बैठक में ली गई और रिपोर्ट का विश्लेषण किया गया। प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावारु ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन सृजन अभियान के तहत नए सांगठनिक पद देने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 60% प्रखंड अध्यक्षों की सूची भी तैयार हो चुकी है और आगे भी दस दिनों में शेष बचे प्रखंडों के अध्यक्षों की सूची जारी हो जाएगी। इसके बाद जिला से लेकर प्रदेश स्तर तक के पदों की भी घोषणा हो जाएगी। 


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने विभिन्न पर्यवेक्षकों के कार्यों की समीक्षा के उपरांत अगले दस दिनों का लक्ष्य निर्धारित करते हुए कहा कि सांगठनिक पदों पर संगठन सृजन अभियान के तहत ही बहाली की जाएगी। इस अभियान के तहत संगठन को धारदार बनाने की कवायद राष्ट्रीय स्तर के मानकों के अनुरूप निर्धारित है और उसे बिहार में भी मजबूती से किया जाएगा। विधान परिषद में दल के नेता और पूर्व अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा ने भी बैठक को संबोधित करते हुए सांगठनिक मजबूती के लिए पर्यवेक्षकों को आवश्यक सुझाव भी दिए और अभियान को शेष बचे दिनों के लिए गति देने की बात कही। बिहार कांग्रेस के सह प्रभारी द्वय शाहनवाज आलम और सुशील कुमार पासी ने भी संगठन सृजन अभियान को गति देने वाले पर्यवेक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने  मजबूती के साथ सांगठनिक लक्ष्यों को पूरा करने का आह्वान किया। बैठक में विधान परिषद में कांग्रेस दल के नेता डॉ. मदन मोहन झा,बिहार के सह प्रभारी  शाहनवाज आलम, सुशील पासी,  डॉ. शकील अहमद खान, कृपानाथ पाठक, कपिलदेव प्रसाद यादव, श्याम सुंदर सिंह धीरज, वीणा शाही, विजेंद्र चौधरी, कनेक्ट सेंटर के  मिन्नत रहमानी,  पंकज यादव, राजीव मेहता, इं. कमल कमलेश, प्रेमचंद सिंह, विमलेश तिवारी सहित सभी जिला पर्यवेक्षक, विधानसभा के प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक मौजूद रहें।

कोई टिप्पणी नहीं: