डॉ चिदंबरम की याद में वैज्ञानिक जनवरी -मार्च 25 का अंक को निकाला गया क्योंकि डॉ आर चिदंबरम का 4 जनवरी 2025 में 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया, था वे भारत के परमाणु कार्यक्रम के प्रमुख वास्तुकारों में से एक थे.निश्चित रूप से परिषद के लिए उनका योगदान अहम व प्रेरणास्रोत हिंदी विज्ञान में एक नई क्रांति मुंबई के वैज्ञानिकों ने 1968 में हिंदी विज्ञान साहित्य परिषद की नींव रखी और 2साल बाद वैज्ञानिक पत्रिका का सतत प्रकाशन हुआ जो आज भी ऑनलाइन माध्यम से चल रही है औऱ हाल ही में महान वैज्ञानिक डॉ आर चिदंबरम के निधन पर वैज्ञानिक का जनवरी -मार्च 25 का अंक डॉ आर चिदंबरम स्मृति विशेषाँक निकाल कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई और वैज्ञानिक ही एक मात्र ऐसी पत्रिका निकली जिसने डॉ आर चिदंबरम पर एक विशेष अंक निकाला और इस अंक को शुभकामना संदेश भी विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार के सचिव प्रोफेसर . अभय कारणदीकर जी द्वारा प्रेषित कर इस अंक की गरिमा बढ़ाई, पोखरण दिवस पर उनको यह अंक समर्पित किया गया क्योंकि वो पूर्व में हिंदी विज्ञान साहित्य परिषद के अध्यक्ष भी थे डॉ. राजगोपाला चिदंबरम, जिनका जन्म 1936 में चेन्नई में हुआ था, भारत के सबसे प्रतिष्ठित प्रायोगिक भौतिकविदों में से एक रहें हैं । वे 1962 में भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र ( BARC ) में शामिल हुए और 1990 में इसके निदेशक बने। वे फरवरी 1993 से नवंबर 2000 तक परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष और भारत सरकार के परमाणु ऊर्जा विभाग में सचिव रहे। उन्होंने परमाणु प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने 1974 में पोखरण में हुए शांतिपूर्ण परमाणु विस्फोट प्रयोग के डिजाइन और निष्पादन में अग्रणी भूमिका निभाई, डॉ. चिदंबरम 1994-95 के दौरान अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष रहे, और 1991-2000 तक इंटरनेशनल यूनियन ऑफ क्रिस्टलोग्राफी की कार्यकारी समिति के सदस्य रहे, जिसमें अंतिम चार वर्षों तक उन्होंने इसके उपाध्यक्ष के रूप में कार्य किया।
डॉ. चिदंबरम ने कई पुरस्कार जीते हैं, जिनमें 1991 में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, बैंगलोर का 'विशिष्ट पूर्व छात्र पुरस्कार' , 1992 इंडियन नेशनल साइंस एकेडमी द्वारा दिया गया ', 1998 में विज्ञान और प्रौद्योगिकी में उत्कृष्टता के लिए 'उन्हें मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार, कैबिनेट पद मिला इसके अलावा उन्हें एच.के. फ़िरोदिया पुरस्कार', 1999 में कांची कामकोटि पीठम के शंकराचार्य से 'विज्ञान सेवा रत्नम पुरस्कार', 1999 में 'वीर सावरकर पुरस्कार', 1999 में 'दादाभाई नौरोजी मिलेनियम पुरस्कार', 1999 में 'डॉ. वाई. नायुडम्मा स्मृति पुरस्कार', 1999 में 'पद्म विभूषण' और 2000 में 'हरि ओम आश्रम प्रेरित वरिष्ठ वैज्ञानिक पुरस्कार मिले '। :इन्ही सब यादों को समेटे हुए यह एक यादगार व उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करता है,पत्रिका के मुख्य संपादक श्री राजेश कुमार मिश्रजी ने विज्ञान संचार हेतु वैज्ञानिक को नवाचार और देश के विज्ञान गतिविधियों को पत्रिका में स्थान देकर देश को विज्ञान संचार के क्षेत्र में अहम योगदान दिया है और लगातार अपनी सेवा निस्वार्थ भाव से देते आ रहें है। एक प्रभावी विज्ञान संचारक के नाते जन सामान्य संबंधित विषयों की वैज्ञानिक जानकारी/ज्ञान के संचार तथा लोकप्रियकरण की दिशा में स्वयंसेवी भाव से लगातार कार्य कर रहे हैं इस अंक में प्रमुख रूप से उनके विज्ञान पर मुख्य संस्थान में दिए गए भाषण व छात्रों का प्रेरणादायक पलों व गणमान्य विज्ञान लेखकों द्वारा सजाया गया है जिसमें मुख्य लेखकों में डॉ दया शंकर त्रिपाठी, डॉ मनीष मोहन गोरे, डॉ सरोज शुक्ला, डॉ संजय कुमार, बीएचयू,श्री सत्य प्रभात प्रभाकर, श्री राजेश कुमार मिश्र, श्री उत्तम सिँह गहरवार, डॉ अंकिता मिश्रा, डॉ दीपक कोहली, डॉ हेमलता पंत, डॉ मनोज सिंह, श्री बी एन मिश्र, श्री प्रकाश कश्यप आदि प्रमुख हैं साथ ही हिंदी विज्ञान साहित्य परिषद के कार्यक्रम में मुख्य अथिति में डॉ चिदंबरम से सम्मान लेने वाले विद्वतजन में वैज्ञानिक के पूर्व संपादक,डॉ गोविन्द प्रसाद कोठियाल, डॉ जय प्रकाश त्रिपाठी, पूर्व सचिव, हिवीसाप,समारोह में शामिल पूर्व अध्यक्ष, डॉ एच मिश्रा, डॉ कोठियाल जी, व श्री आर के मिश्रा जी आदि गणमान्य हिंदी विज्ञान संचारकों की याद ताज़ा हुई डॉ चिदंबरम सर जब परिषद के अध्यक्ष थे तो पटना में हुई नाभिकीय पदार्थ पर जनवरी 1992 में एक राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया था जो निश्चित रूप से विज्ञान के प्रति नवयुवको शिक्षाविदों, वैज्ञानिक व शोधार्थी को नाभिकीय विज्ञान के प्रति गहरी रूचि को दर्शाता है जो निश्चित रूप से आज के युवाओ के लिए प्रेरणादायक है ऐ सब हिंदी विज्ञान साहित्य परिषद के मंच की शोभा को बढ़ाते हैं निश्चित रूप से इस अंक में विज्ञान और टेक्नोलॉजी विभाग के सचिव का भी संदेश उनके प्रति आदर व सम्मान को बढ़ाता है अतः राष्ट्रीय अस्तर पर हिंदी विज्ञान साहित्य परिषद( वैधानिक) ही एक मात्र ऐसी संस्था बची है जो इन उद्देश्यों क़ो पूर्ण कर सकती है.पत्रिका के संपादक श्री राजेश कुमार मिश्रजी ने इस अंक कों निखारने में कड़ी मेहनत की है क्योंकि उनका चिदंबरम साहब से काफी लगाव रहा है ऐसे प्रयास सराहनीय और युवाओ के लिए प्रेरणादायक है.
संपादक : श्री राजेश कुमार मिश्र
प्रकाशक : हिंदी विज्ञान साहित्य परिषद
मूल्य :निशुल्क
समीक्षक : संजय गोस्वामी

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें