केंद्रीय शिक्षा विभाग के प्राचार्य अनिल राजिमवाले एवं प्रोफेसर रामेश्वर प्रसाद ने कहा शिक्षित एवं अनुशासित युवा से ही समाज का निर्माण हो सकता है । जाति एवं वर्ग को समझे बिना किसी परिवर्तन की कल्पना नहीं की सकती है । पूंजीवादी संगठन , बुर्जुआ संस्कृति को जन्म देती है । उसके खिलाफ चरणबद्ध कार्रवाई करना है । प्रशिक्षण शिविर की समापन भाषण के अवसर पर सीपीआई राज्य सचिव सह पूर्व विधायक रामनरेश पांडेय ने कहा जब से बिहार में राजनीतिक बदलाव हुआ है वो विधान सभा चुनाव 2025 के जनमत के विरुद्ध तब से नौजवानों की हत्याएं हो रही है । अपराध रोकने में विफल सरकार गरीबों की झोपड़ी उजाड़ने में तेजी आ रही है । गरीब एवं भूमिहीन असुरक्षित है । किसानों के ऊपर कॉरपोरेट पक्षी हमला जारी है । उन्होंने कहा आप सभी नौजवान साथियों संघर्ष के मैदान में एकजुट होकर एनडीए सरकार को उखाड़ फेंकने की योजना बनाए हमलोग साथ रहेंगे ।
मधुबनी (रजनीश के झा) । तीन दिनों से जारी ए आई वाई एफ के प्रशिक्षण शिविर के अंतिम सत्र में संगठन को आंदोलनात्मक दृष्टिकोण से मजबूत करने , नौजवानों के मूलभूत सवालों को लेकर केंद्र एवं राज्य सरकार के नौजवान विरोधी नीति के खिलाफ संपूर्ण बिहार में बेरोजगारी के मुद्दा पर सड़क पर उतर कर अनवरत संघर्ष करने की जरूरत है ।उक्त बातें प्रशिक्षण के अंतिम सत्र में अपने व्याख्यान में संगठन के पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रमोद प्रभाकर ने कहा । उन्होंने कॉरपोरेट पक्षी नीति का दूरगामी असर के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए बिहार के युवाओं को बिहार बदलने को लेकर संकल्पित होने आवश्यकता है । औद्योगिक विकास, कृषि आधारित उद्योग स्थापित करने एवं मनरेगा कानून को ग्रामीण बेरोजगारी दूर करने के लिए पुनः बहाल करने , भगत सिंह मनरेगा कानून बनाने के लिए संगठित तथा धारदार संघर्ष करने की आवश्यकता है ।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें