ताजपुर/समस्तीपुर, 13 जून (संवाददाता)। ताजपुर प्रखंड में गरीबों का 3867 राशनकार्ड रद्द किये जाने के खिलाफ खेग्रामस एवं भाकपा माले के नेतृत्व में शनिवार को ताजपुर प्रखंड के मोतीपुर में विरोध मार्च निकाला गया। मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गरीबों के राशनकार्ड पुनः बहाल करने की मांग की। मार्च को संबोधित करते हुए माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि बड़ी संख्या में गरीब, मजदूर एवं निम्न आय वर्ग के लोगों के राशनकार्ड रद्द कर दिये गये हैं, जिससे उनके समक्ष खाद्यान्न संकट उत्पन्न हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार गरीबों को मिलने वाली सुविधाओं में कटौती कर रही है, जबकि महंगाई और बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। वक्ताओं ने मनरेगा को प्रभावी ढंग से पुनः बहाल कर सभी जरूरतमंद ग्रामीण परिवारों को नियमित रोजगार उपलब्ध कराने, भूमिहीन गरीबों को वासभूमि एवं आवास देने तथा बुलडोजर राज पर रोक लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि गरीबों और वंचितों के अधिकारों पर हो रहे हमलों के खिलाफ संघर्ष तेज किया जाएगा। प्रखंड कमिटी सदस्य ललन दास ने चेतावनी दी कि यदि रद्द किये गये राशनकार्डों को शीघ्र बहाल नहीं किया गया तथा गरीबों की अन्य मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो व्यापक आंदोलन चलाया जाएगा। विरोध मार्च में सुशील सहनी, विभा देवी, देबकी सहनी, चंदन सहनी, राजकुमारी देवी, अनुठिया देवी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिला-पुरुष, खेग्रामस एवं भाकपा माले के कार्यकर्ता शामिल रहे।
शनिवार, 13 जून 2026
समस्तीपुर : राशनकार्ड रद्द किये जाने के खिलाफ खेग्रामस-माले ने निकाला विरोध मार्च
Tags
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
Labels:
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें