समस्तीपुर : ताजपुर थाना घेराव, हत्यारे-अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर माले का प्रदर्शन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 22 जून 2026

समस्तीपुर : ताजपुर थाना घेराव, हत्यारे-अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर माले का प्रदर्शन

  • 15 दिनों का अल्टीमेटम, हत्यारे-अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं तो पुलिस अधीक्षक के समक्ष होगा अनिश्चितकालीन आमरण अनशन आन्दोलन

Cpi-ml-samastipur-protest
ताजपुर/समस्तीपुर (संवाददाता), 22 जून । ताजपुर थाना कांड संख्या 98/26 के मृतक संजीव सहनी के हत्यारों समेत क्षेत्र में बढ़ती हत्या, लूट एवं अपराध की घटनाओं के खिलाफ भाकपा माले एवं बिहार राज्य व्यवसायी संघ के संयुक्त आह्वान पर सोमवार को जनता मैदान (कर्बला पोखर) से जुलूस निकालकर ताजपुर थाना का घेराव किया गया। प्रदर्शनकारियों ने थाना परिसर के समक्ष जमकर नारेबाजी करते हुए अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।  घंटे भर तक चले प्रदर्शन के बाद प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में एक सभा आयोजित की गई। सभा को भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य बंदना सिंह, जिला कमिटी सदस्य जीबछ पासवान, उपेंद्र राय, आसिफ होदा, प्रखंड कमिटी सदस्य ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, मो. एजाज, शाद तौहीदी, राजदेव प्रसाद सिंह, जीतेंद्र सहनी, मनोज कुमार सिंह, ललन दास, शंकर महतो, मो० अबुबकर, मो० क्यूम, सुलेखा कुमारी, रंजु कुमारी, मो० कादीर, मो० शकील, रुखसाना खातुन, सुखिया खातुन, मृतक संजीव सहनी की पत्नी रविना कुमारी, पिता देवकी सहनी तथा भाई सुशील सहनी सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया।


वक्ताओं ने आरोप लगाया कि ताजपुर थाना क्षेत्र में हत्या, लूट, छिनतई एवं अन्य आपराधिक घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे आम लोगों और व्यवसायियों में भय का माहौल है। उन्होंने संजीव सहनी हत्याकांड, किराना व्यवसायी नरेश चौधरी से लूट एवं गोलीकांड, दर्गाहिया चौक हत्याकांड, नीम चौक सोना लूटकांड सहित विभिन्न मामलों का शीघ्र उद्भेदन कर अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की।  प्रदर्शन के दौरान तैनात मजिस्ट्रेट के माध्यम से थानाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा को सात सूत्री मांगपत्र सौंपा गया। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि 15 दिनों के भीतर संजीव सहनी हत्याकांड समेत अन्य मामलों के अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो समस्तीपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन आमरण अनशन आंदोलन शुरू किया जाएगा। सभा के अंत में प्रशासन से कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण लगाने तथा महिला थाना कांड संख्या 61/26 के आरोपी की भी अविलंब गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की मांग की गई।

कोई टिप्पणी नहीं: