- ढावला केलवाडी पहुंचे पूर्व सीएम दिग्गीराजा का ग्रामीणों ने किया स्वागत

सीहोर। पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहाकि भाजपा सरकार वर्तमान शासन में आम नागरिक और किसान दोनों ही परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और कृषि संबंधी समस्याओं ने लोगों का जीवन कठिन बना दिया है। उन्होंने कहाकि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है, जबकि खेती की लागत लगातार बढ़ती जा रही है। खाद, बीज, डीजल और अन्य कृषि संसाधनों की कीमतों में वृद्धि से किसान आर्थिक दबाव में हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। उक्त विचार जिला मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम ढाबलाकेलवाड़ी में जगीरदार महेन्द्र सिंह दरबार राउले के यहां कांग्रेसजनों, ग्रामीण और किसानों को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने दरबार के परिजनों से भेंट के अलावा ग्रामीणों से मुलाकात की। इस मौके पर पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश राय, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव गुजराती, पवन राठौर, बृजेश पटेल, बाबूलाल पटेल, देवेन्द्र ठाकुर, आशीष गहलोत, ईश्वर सिंह ठाकुर, मनोज पटेल, घनश्याम पटेल, लखन लाल जागीदार, घनश्याम त्यागी आदि शामिल थे। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आम जनता भी महंगाई से त्रस्त है। रोजमर्रा की जरूरतों की वस्तुओं के दाम बढ़ने से परिवारों का बजट प्रभावित हो रहा है। उन्होंने बेरोजगारी को भी गंभीर मुद्दा बताते हुए कहा कि युवाओं को रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं मिल पा रहे हैं। कांग्रेस हमेशा किसानों, मजदूरों और आम नागरिकों के हितों की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाती रहेगी। उन्होंने सरकार से जनहित से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से ध्यान देने और राहतकारी कदम उठाने की मांग की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें