मधुबनी : वर्चुअल माध्यम से अंतर विभागीय समन्वय बैठक, विकास योजनाओं की समीक्षा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 4 जून 2026

मधुबनी : वर्चुअल माध्यम से अंतर विभागीय समन्वय बैठक, विकास योजनाओं की समीक्षा

Dm-madhubani-online-meeting
मधुबनी (संवाददाता), 04 जून । जिलाधिकारी के द्वारा वर्चुअल माध्यम से जिला स्तरीय सभी विभागों के वरीय पदाधिकारियों के साथ  अंतर विभागीय समन्वय, विभिन्न विकास योजनाओं के लिए भूमि उपलब्धता तथा कार्यालय गतिविधियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विकास कार्यों में आ रही बाधाओं, लंबित मामलों तथा जन शिकायतों के निष्पादन की विभागवार एवं योजनावार विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सहयोग शिविर पोर्टल के माध्यम से प्राप्त आवेदनों को त्वरित गति से करवाई करते हुए निष्पादित करने का निदेश दिया। साथ ही पंचायत स्तर पर आयोजित किए जा रहे “सहयोग शिविर”  का व्यापक प्रचार-प्रसार कराते हुए योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत आम जनों तक पहुँचे यह सुनिश्चित करने का निदेश दिया। उन्होंने कहा कि अधिकारी स्वयं पंचायतों में जाकर आम लोगों की समस्याओं का समाधान करें तथा प्राप्त आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिन मामलों का समाधान स्थानीय स्तर पर संभव नहीं है, उन्हें तत्काल उच्च स्तर पर प्रतिवेदित किया जाए और अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। साथ ही सहयोग शिविरों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया गया, ताकि अधिकाधिक ग्रामीण इसका लाभ प्राप्त कर सकें।

कोई टिप्पणी नहीं: