सीहोर : जूनियर वर्ग में सीहोर बाइज और सीनियर वर्ग में सीहोर चिल्ड्रन ने जीत दर्ज की - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 3 जून 2026

सीहोर : जूनियर वर्ग में सीहोर बाइज और सीनियर वर्ग में सीहोर चिल्ड्रन ने जीत दर्ज की

Sehore-football
सीहोर। शहर के चर्च मैदान पर बुधवार को मध्यप्रदेश के खेल मंत्री विश्वास सारंग के पिताश्री स्व. कैलाश सारंग की स्मृति में जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में सीनियर खिलाड़ी आनंद उपाध्याय, मधुर विजयवर्गीय, मनोज कन्नोजिया, मनोज दीक्षित मामा, अताउल्ला खान, मनोज अहिरवार, विपिन पवार, अरुण राठौर, दीपक गुरवाणी, सुयश कन्नोजिया, विशाल अहिरवार, कमल यादव आदि शामिल थे। बुधवार की शाम को जूनियर और सीनियर वर्ग के अंतर्गत दो मुकाबले खेले गए। इसमें जूनियर वर्ग में सीहोर बाइज ने डीएसवाय को 1-0 और सीनियर वर्ग में सीहोर चिल्ड्रन ने एमजी क्लब को 2-0 से हराया। एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि पहला मैच सीहोर बाइज ने डीएसवाय को 1-0 से हराया। इस रोमांचक मुकाबले में बाइज की ओर से एक मात्र गोल आर्थव ने किया। इसके अलावा दूसरा मैच एक तरफा रहा। इस मैच में सीहोर चिल्ड्रन ने एमजी क्लब पर शानदार जीत दर्ज की। सीहोर चिल्ड्रन की ओर से राज-अलतामस ने एक-एक गोल किया। 

कोई टिप्पणी नहीं: