ईडी ने रिलायंस अनिल अंबानी समूह के दो पूर्व अधिकारियों को गिरफ्तार किया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 13 जून 2026

ईडी ने रिलायंस अनिल अंबानी समूह के दो पूर्व अधिकारियों को गिरफ्तार किया

Ed-arrest-anil-ambani-officials
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को मुंबई में रिलायंस अनिल अंबानी समूह (आरएएजी) के दो पूर्व अधिकारियों को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि ईडी ने सतीश सेठ और गौतम दोशी की ‘ट्रांजिट रिमांड’ ली है। दोनों रिलायंस टेलीकॉम लिमिटेड के निदेशक रह चुके हैं। ईडी उन्हें दिल्ली ले जा रही है क्योंकि यह मामला राष्ट्रीय राजधानी में दर्ज है।  केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने मार्च में इन दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया था और उनके परिसरों पर छापेमारी की थी। यह कार्रवाई भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में कथित 114.98 करोड़ रुपये के ऋण धोखाधड़ी मामले की जांच के तहत की गई थी। सीबीआई ने कहा था, ‘‘एसबीआई उन 11 बैंकों के समूह का हिस्सा था, जिन्होंने रिलायंस टेलीकॉम लिमिटेड को कुल 735 करोड़ रुपये का कर्ज देने की मंजूरी दी थी।’’ माना जा रहा है कि ईडी ने सीबीआई की इसी शिकायत का संज्ञान लिया और बैंक कर्ज धोखाधड़ी के इस मामले में सेठ और दोशी की भूमिका की जांच कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: