मधुबनी : जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया शुभारंभ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 8 जून 2026

मधुबनी : जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया शुभारंभ

Farmer-workshop-and-training-madhubani
मधुबनी (रजनीश के झा), 08 जून । जिले में खरीफ मौसम की तैयारियों को लेकर कृषि विभाग द्वारा "शारदीय (खरीफ) महाअभियान-2026" के अंतर्गत जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का डीएम के द्वारा सोमवार को गिरधारी नगर भवन में दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि पूरा बिहार एक सोने की खान जैसा है, जिसमें विशेषकर उत्तर बिहार का क्षेत्र। बस हमें समझने की जरूरत है कि हमे कैसे छोटी-छोटी खेती को छोड़कर बड़े पैमाने पर संगठित होकर कोऑपरेटिव/एचबीओ के माध्यम से सिंगल खेती कर आगे बढ़ने की जरूरत है। छोटे स्तर पर खेती कर बड़ा मुकाम नही पाया जा सकता है। साथ ही सामाजिक स्तर पर संगठित होकर बड़े स्तर पर खेती करने पर सोचना होगा। उन्होंने कहा कि जब हम रबी, खरीफ एवं गरमा तीनों सीजन में खेती करेंगे तब हमें अधिक लाभ मिलेगा। जिला में कृषि के सिंचाई के क्षेत्र में अच्छी चीजें होने जा रही है। पश्चिमी कोशी नहर पर कार्य चल रहा है और जब यह पूर्ण हो जाएगा तब 1 लाख 61 हजार हेक्टेयर में अतिरिक्त सिंचाई की सुविधा बढ़ जायेगी। जिसपर तेजी से कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि जिले में मखाना बोर्ड की स्थापना होने की संभावना प्रतीत हो रहा है। जिससे मखाना को और बृहत स्तर पर पहचान मिलने की संभावना है। यह दुनिया के लिए औपर फ़ूड के रूप में है। इसे हमे सही मार्केट के चैनल से कनेक्ट करने की आवश्यकता है। इस अवसर पर कृषि वैज्ञानिकों एवं कृषि विभाग से जुड़े पदाधिकारियों के द्वारा भी अपने वक्तव्यों से किसानों का मार्गदर्शन किया।


विदित हो कि खरीफ मौसम में विभिन्न फसलों की उत्पादकता एवं उत्पादन बढ़ाने के उद्देश्य से यह कार्यशाला आयोजित की गयी है। कार्यक्रम के दौरान जिले एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों, कृषि समन्वयकों, किसान सलाहकारों तथा अन्य हितधारकों को खरीफ मौसम में की जाने वाली खेती, आधुनिक कृषि तकनीकों तथा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं उनके निर्धारित लक्ष्यों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। साथ ही कृषि क्षेत्र में बेहतर परिणाम प्राप्त करने हेतु आवश्यक प्रशिक्षण भी दिया गया। इस कार्यशाला के माध्यम से किसानों तक नवीनतम कृषि तकनीकों एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रभावी ढंग से पहुंचाना तथा खरीफ फसलों के उत्पादन में वृद्धि सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। साथ ही कृषि क्षेत्र में कार्यरत पदाधिकारियों एवं कर्मियों की क्षमता संवर्धन के साथ-साथ किसानों को भी प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा। कार्यक्रम में जिला कृषि पदाधिकारी, ललन चौधरी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, राजेश कुमार, जिला गव्य पदाधिकारी सहित सभी अनुमंडल/प्रखंड कृषि पदाधिकारी, कृषि समन्वयक सहित काफी संख्या में किसानों ने भाग लिया।

कोई टिप्पणी नहीं: