समस्तीपुर : ताजपुर में 3867 राशन कार्ड रद्द, गरीबों में मचा हाहाकार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 8 जून 2026

समस्तीपुर : ताजपुर में 3867 राशन कार्ड रद्द, गरीबों में मचा हाहाकार

  • रद्द कार्डधारियों के बीच नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 26-27 में भाकपा माले ने चलाया जनसंपर्क अभियान

Rashan-card-cancel-samastipur
ताजपुर/समस्तीपुर (संवाददाता),  8 जून । ताजपुर प्रखंड में बड़ी संख्या में राशन कार्ड रद्द किए जाने से गरीब एवं मजदूर परिवारों में भारी चिंता और आक्रोश व्याप्त है। राशनकार्ड रद्द कर दिए जाने की जानकारी के बाद डीलर के यहां से बैरंग वापस लौटने की जानकारी मिलने पर ततमा-सहनी सुमदाय की गरीब बस्ती मोतीपुर वार्ड 26-27 में कार्डधारियों के बीच जन संपर्क अभियान चलाने के दौरान भाकपा माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि सरकार की ओर से वार्षिक आय 1 लाख 20 हजार रुपये से अधिक होने, चार चक्का वाहन, पेंशन, नौकरी, किसान समृध्दि योजना आदि का लाभूक होने का आधार बनाकर राशन कार्ड रद्द किए जा रहे हैं, जबकि इतनी आय पाने वाले अधिकांश लोग भी आज महंगाई के दौर में आर्थिक रूप से कमजोर स्थिति में हैं। उन्होंने कहा कि जोखन दास की बेसहारा विधवा मंजू देवी, मुनेश्वर दास की विधवा कौशल्या देवी समेत बड़ी संख्या में जरुरतमंदों का राशनकार्ड फर्जी तरीके से रद्द कर दिया गया है।


उन्होंने बताया कि पहली किस्त में ताजपुर प्रखंड में कुल 3867 राशन कार्ड रद्द किए गए हैं, जिससे हजारों परिवार सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मिलने वाले खाद्यान्न से वंचित हो गए हैं। राशन कार्ड रद्द होने के बाद प्रभावित परिवारों में हाहाकार की स्थिति है और लोग अपनी आजीविका तथा खाद्य सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। माले नेता ने कहा कि सरकार गरीबों की वास्तविक स्थिति को समझने के बजाय कागजी मानकों के आधार पर राशन कार्ड रद्द कर रही है। मजदूर, खेतिहर श्रमिक, रिक्शा चालक, छोटे दुकानदार और असंगठित क्षेत्र के कामगार पहले से ही बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं। ऐसे में राशन कार्ड रद्द करना उनके लिए दोहरी मार साबित हो रहा है।उन्होंने मांग की कि सभी रद्द राशन कार्डों की पुनः समीक्षा कर पात्र लाभुकों का कार्ड तत्काल बहाल किया जाए। भाकपा माले प्रभावित परिवारों की समस्याओं को लेकर जनसंपर्क अभियान चलाएगी तथा जरूरत पड़ने पर आंदोलन भी करेगी। उन्होंने कहा कि गरीबों के अधिकारों पर किसी प्रकार का हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और राशन से वंचित लोगों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष जारी रहेगा।

कोई टिप्पणी नहीं: