नई दिल्ली , 11 जून। ऑस्ट्रेलिया की ऐतिहासिक एवं प्रतिष्ठित पार्लियामेंट ऑफ विक्टोरिया के क्वीन्स हॉल में संस्कृति युवा संस्था द्वारा आयोजित भारत गौरव अवार्ड्स का 13वां संस्करण अत्यंत गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह की शुरुआत भारत एवं ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्रगान के साथ हुई तथा मेहंदीपुर बालाजी धाम के महंत डॉ. नरेशपुरी जी महाराज द्वारा हनुमान चालीसा के पाठ से पूरे वातावरण में भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा की दिव्यता का संचार हुआ। विक्टोरिया की संसद में पहली बार हनुमान चालीसा का पाठ होने को उपस्थित अतिथियों ने ऐतिहासिक क्षण बताया। इस अवसर पर भारत सहित 18 देशों से आए प्रतिनिधियों और विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 25 अंतरराष्ट्रीय विभूतियों को “भारत गौरव अलंकरण” से सम्मानित किया गया। संस्कृति युवा संस्था द्वारा वर्ष 2012 से आयोजित किए जा रहे भारत गौरव अवार्ड्स आज विश्वभर में भारतीय मूल के लोगों के लिए सबसे प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मानों में से एक माने जाते हैं। इससे पूर्व यह सम्मान समारोह लंदन की पार्लियामेंट, फ्रांस की सीनेट, संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय (न्यूयॉर्क) तथा दुबई जैसे वैश्विक मंचों पर आयोजित हो चुका है। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मेहंदीपुर बालाजी धाम के महंत डॉ. नरेशपुरी जी महाराज, विक्टोरिया सरकार के पर्यावरण मंत्री स्टीव डिमोपोलोस, विक्टोरियन मल्टीकल्चरल कमीशन के अध्यक्ष विवियन (विव) गुयेन एएम, विक्टोरिया के सांसद मेंग हेंग टैक तथा प्रयागराज महाकुंभ के मुख्य सलाहकार राकेश कुमार शुक्ला उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने भारतीय समुदाय के वैश्विक योगदान की सराहना करते हुए सम्मानित प्रतिभाओं को शुभकामनाएं दीं।
गुरुवार, 11 जून 2026
दिल्ली : पार्लियामेंट ऑफ विक्टोरिया में गूंजा हनुमान चालीसा का पाठ और भारतीय राष्ट्रगान
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें