- 3 क्विंटल से अधिक मावे की बर्फी का भोग लगाकर किया वितरण

सीहोर। जिला मुख्यालय के समीपस्थ कुबेरेश्वरधाम पर पुरुषोत्तम मास शिवरात्रि के पावन अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने सुबह भगवान शिव का विशेष अभिषेक किया, इसके अलावा यहां पर स्थित बाबा की पवित्र शिला पर एक लोट जल अर्पित किया। इस मौके पर अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के निर्देश पर विठलेश सेवा समिति की ओर से पंडित विनय मिश्रा, पंडित समीर शुक्ला ने यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं को तीन क्विंटल से अधिक मावे की बर्फी का भोग लगाकर भोजन प्रसादी के साथ वितरण किया। शनिवार को दाल, रोटी, सब्जी के साथ 30 क्विंटल से अधिक खिचड़ी का भोग भी लगाया गया था। अधिकमास चल रहा है और शनिवार को करीब 60 हजार से अधिक श्रद्धालु शिवरात्रि के पावन अवसर पर धाम पर पहुंचे थे। इस मौके पर यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं ने परिसर में स्थित मुरली मनोहर मंदिर में भगवान शिव-माता पार्वती, भगवान राम और सीता के अलावा भगवान श्रीकृष्ण और राधा की प्रतिमा के दर्शन किए। 50 किलो फुल से मंदिर में विशेष श्रृंगार किया गया था। यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं ने सुबह आस्था और उत्साह के साथ पूजन-अर्चना की और शाम को भजन कीर्तन का आयोजन किया।
प्रसिद्ध भजन गायक कीर्तिदान गढ़वी भजन संध्या 16 जून को
विठलेश सेवा समिति के मीडिया प्रभारी मनोज दीक्षित मामा ने बताया कि आगामी 16 जून को अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा का जन्मोत्सव आस्था के साथ मनाया जाएगा। इस मौके पर देश और विदेश में अपनी भजन से श्रद्धालुओं को आकर्षित करने वाले प्रसिद्ध भजन गायक कीर्तिदान गढ़वी के द्वारा रात्रि सात बजे कुबेरेश्वरधाम पर अपने भजनों की प्रस्तुति देंगे। मंत्रमुग्ध कर देने वाले भजनों के लिए जाने जाते हैं। उनकी भजन संध्या में शिव महिमा, कृष्ण भक्ति और पारंपरिक लोक संगीत का अद्भुत संगम देखने को मिलता है।
अधिकमास पर प्रतिदिन आ रहे हजारों की संख्या में शिव भक्त
विठलेश सेवा समिति की ओर से पंडित विनय मिश्रा, पंडित समीर शुक्ला सहित अन्य के द्वारा यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मंदिर में स्थित आधुनिक भोजनशाला से भोजन प्रसादी की निशुल्क व्यवस्था की गई है। इसके अलावा गर्मी को देखते हुए दोपहर में शीतल पेय आदि की व्यवस्था की जाती है। प्रतिदिन यहां पर रुद्राक्ष का वितरण किया जा रहा है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें