- अधिकमास पर किया गया भगवान का विशेष श्रृंगार, कर्ज और मर्ज में कोई साथ नहीं देता, साथ देती है केवल भक्ति : अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा

सीहोर। कर्ज और मर्ज में कोई साथ नहीं देता साथ देती है केवल की गई भक्ति इसलिए भगवान का जाप ही इस कलियुग हमें सच्चा सुख प्रदान कर सकता है। भगवान शिव की भक्ति पूरे समर्पण और विश्वास करना चाहिए। उक्त विचार जिला मुख्यालय के समीपस्थ प्रसिद्ध कुबेरेश्वरधाम पर अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहे। शुक्रवार को अधिकमास के पावन अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु धाम पर पहुंच रहे है। पंडित श्री मिश्रा के निर्देश पर प्रतिदिन यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं को निशुल्क भंडारे से भोजन प्रसादी का वितरण किया जा रहा है। विठलेश सेवा समिति की ओर से पंडित विनय मिश्रा और पंडित समीर शुक्ला सहित अन्य ने यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं को सुबह करीब पांच क्विंटल से अधिक नुक्ति को भोग लगाकार प्रसादी का वितरण किया। अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने अपने प्रवचन के दौरान यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं से कहाकि कर्ज और मर्ज ऐसे विकट दौर होते हैं, जिनसे इंसान को अकेले ही लड़ना पड़ता है। जब तक स्थिति सामान्य होती है, सब साथ खड़े दिखते हैं, लेकिन संकट के समय अपनों को भी दूरी बनाते देखा गया है। जब भी आप संकट में आए तो भगवान का पूरे धैर्य और भरोसे से जाप करें। भगवान की भक्ति से मनुष्य के सभी संकट दूर हो जाते है। पंडित श्री मिश्रा के मार्गदर्शन में धाम स्थित मुरली मनोहर मंदिर में शुक्रवार को यहां पर स्थापित भगवान शिव-माता पार्वती, भगवान श्रीराम और माता सीता, भगवान श्रीकृष्ण और राधा की प्रतिमाओं का श्रृंगार किया गया। इसके अलावा शाम को फूलों से श्रृंगार किया। समिति के मीडिया प्रभारी मनोज दीक्षित मामा ने बताया कि अधिकमास पर नियमित रूप से यहां पर मंदिर परिसर में हजारों की संख्या में श्रद्धालु आ रहे है।
प्रतिदिन हजारों की संख्या में आए श्रद्धालुओं को निशुल्क भोजन प्रसादी
अधिकमास पर नियमित रूप से आने वाले श्रद्धालु मुरली मनोहर मंदिर में सुबह और शाम को बड़ी संख्या में आस्था और उत्साह के साथ दर्शन कर रहे है। यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी का वितरण किया जा रहा है। शुक्रवार को करीब पांच क्विंटल से अधिक नुक्ति प्रसादी का भोग लगाकर वितरण किया गया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें