- पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, पर दर्ज नहीं की एफआईआर
कहने को जिले की पुुलिस कप्तान महिला है सीएसपी भी महिला है लेकिन महिला पीडि़ताओं के प्र्रति पुलिस का असंवैदनशील रवैया सुुधरने का नाम नहीं ले रहा है पुुलिस थाना परिसर में ही गुुरूवार को मारपीट में घायल महिला तडफ़ती रही पुुलिस ने जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कर दिया डाक्टरों ने भी महिला की गंभीर अवस्था बताई लेकिन आरोपी भाई भतिजों के खिलाफ पुुलिस ने कोई कार्रवाही नहीं की। यही नही मारपीट धक्का मुुक्की के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुुए पर पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया। अस्पताल में भर्ती सुनीता ने बताया कि पुराने सरकारी रास्ते को बंद कर गणेश मंदिर के पास खसरा नं. 35/3 और 35/5 की कृषि भूमि से रास्ता निकाने की कोशिश की जा रही है। जबकी इस भूमि पर कोर्ट का स्टे भी है। खेत में मुर्म चूरी डलवा कर पक्का बनवाया जा रहा है। राजस्व न्यायालय ने 9/1/2/1 पर रास्ता बनाने के निर्देश पारित किए है यह भूमि जगदीश कुशवाहा की है और कमला बाई की भूमि पर जबरन रास्ता बनाया जा रहा है। भूमि के मालिकाना हक के सभी दस्तावेज हमारे पास मौजूद है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें