मधुबनी : भाजपा का प्रबुद्धजन विकसित भारत संकल्प सम्मेलन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 20 जून 2026

मधुबनी : भाजपा का प्रबुद्धजन विकसित भारत संकल्प सम्मेलन

Madhubani-bjp
मधुबनी (संवाददाता), 20 जून। भाजपा जिला कार्यालय के सभागार में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सेवा, सुशासन एवं गरीब जनकल्याण के 12 गौरवपूर्ण वर्ष होने के उपलक्ष्य में प्रबुद्धजन विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का किया गया  आयोजन। आज शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय के सभागार में जिला अध्यक्ष प्रभांशु झा की अध्यक्षता एवं जिला उपाध्यक्ष सतीश ठाकुर जी के संचालन में जिला स्तरीय प्रबुद्ध जन विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी,पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेई जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि  अर्पित कर,वंदे मातरम गीत गाकर और आगत अतिथियों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित और कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि बिहार सरकार के अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री माननीय लखेन्द्र  पासवान जी का पाग, चादर और बुके देकर भाजपा जिला अध्यक्ष सहित अन्य लोगों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत और अभिनंदन किया । 


इस अवसर पर मुख्य अतिथि बिहार सरकार के मंत्री श्री लखेन्द्र पासवान जी ने प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम के बदौलत आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने का गौरव प्राप्त किया है। भारत में सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने का गौरव माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को मिला है । उनके नेतृत्व में 140 करोड़ देशवासियों को सेवा देने का मौका मिला है । आज भारत  उन्हीं के नेतृत्व में विकसित भारत 2047 तक बनने का संकल्प लिया है‌। भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यकाल में देश की पहचान वैश्विक स्तर पर मजबूत हुई है । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना , आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि, हर घर जल, स्वच्छ भारत अभियान तथा डिजिटल सेवाओं के विस्तार जैसी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है। विशिष्ट अतिथि  विधान परिषद सदस्य घनश्याम ठाकुर ने कहा कि भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी  के  शासन काल में 12 वर्षों की उपलब्धियां, जनहितकारी योजनाओं एवं विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। मौके पर प्रबुद्धजन सम्मेलन में पूर्व जिला अध्यक्ष भोगेन्द्र ठाकुर, देवेंद्र कुमार यादव, प्रमोद सिंह, अधिवक्ता सरोजानंद झा, पदम् भूषण से सम्मानित शिवम पासवान, सुबोध कुमार चौधरी, रंजीत यादव, सरोज सिंह, जिला मिडिया प्रभारी मनोज कुमार मुन्ना, राधा देवी, सुनील मिश्र, मिथिलेश झा, प्रतिमा रंजन, रेणु देवी, रीना सर्राफ, आदित्य झा, कन्हैया साह, चंदन पासवान, चन्द्रवीर यादव, पंकज सिंह राठौड़, गिरधारी झा, शेखर सुमन, मनोज तिवारी, अमरेश श्रीवास्तव, पवन कापड़ी, ध्रुव नारायण त्रिपाठी, राजीव झा, मीन देवी, मृत्युंजय झा, वरूण कुमार लाल दास, विनय पंडित, रोहित कुमार प्रसाद, मुसाफ़िर यादव, मनीष रंजन, अनुरूद्व राय, जगरनाथ राय, नरेन्द्र कुमार, रामकृपाल महतो, सुमन झा सहित अन्य लोग शामिल हुए। धन्यवाद ज्ञापन जिला मंत्री मृत्युंजय कुमार कुदंन ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं: