मधुबनी : सासंद ने शहर में किया जनसम्पर्क अभियान और संवाद कार्यक्रम। - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 17 जून 2026

मधुबनी : सासंद ने शहर में किया जनसम्पर्क अभियान और संवाद कार्यक्रम।

Madhubani-mp-jansampark-abhiyan
मधुबनी (संवाददाता) । केन्द्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर मधुबनी सासंद डा अशोक कुमार यादव जी ने शहर में कई प्रबुद्ध जनों, व्यवसायीयों और बुद्धिजीवियों से मुलाकात कर भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 12 वषोॅ के कार्यकाल की उपलब्धियां और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और केन्द्र सरकार की उपलब्धि वाली  पुस्तक भी भेंट किया। इस अवसर पर संवाद कार्यक्रम और जनसम्पर्क अभियान में सासंद डा अशोक कुमार यादव ने कहा कि सरकार के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन, आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति, महिला सशक्तिकरण, गरीब कल्याण और राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त की है। जनसम्पर्क एवं जनसंवाद अभियान में राष्ट्रीय परिषद सदस्य देवेंद्र कुमार यादव, जिला महामंत्री सुबोध कुमार चौधरी जिला मिडिया प्रभारी मनोज कुमार मुन्ना, जिला उपाध्यक्ष सतीश ठाकुर, प्रंशात ठाकुर, आई टी सेल  जिला संयोजक आदित्य झा, कन्हैया साह, अशोक राम, रवि महतो, बद्री राय, सुनील कुवंर, वीरेंद्र मेहता, सक्सेना सिंह, रवि रंजन, मुन्ना चौधरी, मनीष रंजन,धु्वनारायण त्रिपाठी, शंकर झा सहित कई कार्यकर्ता शामिल  थे। शहर के प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों से मिलने वालों में संदीप पंजियार, बमबम पूर्वे, विशनाथ कारक,विमल जयसवाल, मंजीत प्रसाद, मनीष प्रसाद, राजेन राउत, संजीत महतो, एस एन लाल,मनीष रंजन, सुभाष झा प्रमुख रहे और सभी गणमान्य व्यक्तियों ने अपने प्रतिष्ठान पर माननीय सांसद डा अशोक कुमार यादव जी का अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया।

कोई टिप्पणी नहीं: