मधुबनी (संवाददाता) । लोक कला रंगमंच फाउंडेशन द्वारा आयोजित लदनिया प्रखंड के बेलाही पंचायत सरकार भवन एवं नव उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, सिधपा में 10 दिवसीय मिथिला पेंटिंग कार्यशाला का भव्य शुभारंभ उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यशाला का उद्घाटन क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक मीणा कामत द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने मिथिला की समृद्ध कला एवं संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन में ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों की महत्ता पर प्रकाश डाला। कार्यशाला उद्घाटन उपरांत समाजसेवी राम कुमार राय जी द्वारा माननीय विधायक मिना कामत को पाग दोपटा, मोमेंटो व बुके देकर सम्मानित किया, साथ ही उन्होंने कहा की आगे भी इस तरह के आयोजन स्वरोजगार के लिए विभिन्न पंचायतों में आयोजित किये जाएंगे। इस कार्यशाला के सफल आयोजन में समाजसेवी राम कुमार राय, समाजसेवी संतोष कुमार झा तथा मैथिली फ़िल्म ओटीटी बेजोड़ का अमूल्य सहयोग प्राप्त हुआ। साथ ही दोनों पंचायतों के शिक्षकों, अभिभावकों एवं स्थानीय नागरिकों का भी भरपूर सहयोग और उत्साह देखने को मिला। लोक कला रंगमंच फाउंडेशन के निदेशक एवं फ़िल्म अभिनेता अर्जुन राय जी ने सभी सहयोगियों, शिक्षकों, अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों एवं प्रतिभागियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया, उन्होंने कहा की ये आयोजन आप सभी के सहयोग से ही मिथिला की गौरवशाली लोककला को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण माध्यम बनेगी।
बुधवार, 10 जून 2026
मधुबनी : 10 दिवसीय मिथिला पेंटिंग कार्यशाला का हुआ आयोजन
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें