मधुबनी : 'सीता कहिया जनकपुर आयब' गीत रिलीज - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 27 जून 2026

मधुबनी : 'सीता कहिया जनकपुर आयब' गीत रिलीज

Maithili-song-sita-kahiya-janakpur-ayab
मधुबनी (रजनीश के झा) : गीत-संगीत के क्षेत्र में अपनी खास पहचान बना चुकी जानकी फिल्म्स प्रोडक्शन के चैनल पर आज फिर एक कर्णप्रिय गीत रिलीज हुआ। प्रख्यात गीतकार अजित आजाद लिखित इस गीत के बोल हैं 'सीता कहिया जनकपुर आयब'…। इस गीत को गाया है चर्चित गायक भीमनाथ झा ने जबकि संगीत दिया है आलोक झा ने. गीतकार अजित आजाद ने कहा कि इस गीत में एक पिता की करुण पुकार है जिसमे वे अपनी बेटी को नैहर आने की मनुहार कर रहे हैं. यह पिता जनक हैं, यह पिता कोई और भी हो सकते हैं. हम जानते हैं कि ससुराल जाने के बाद सीता कभी नैहर नहीं आयी. जनकपुर उनकी बाट जोहती रही. इसी भाव को आधार बनाकर इस गीत की रचना हुई है. गायक भीमनाथ झा ने कहा कि इस गीत में इतनी पीड़ा है कि गाते समय मैं विह्वल हो गया था. इसका शब्द-शब्द टीस जगाता है. यह गीत काफ़ी लोकप्रिय होगा. प्रोड्यूसर सुनील कुमार झा के संयोजन में नवारम्भ प्रकाशन में आयोजित इस गीत रिलीज के अवसर पर नगर के कई गणमान्य लेखक उपस्थित थे जिनमे प्रमुख थे चंडेश्वर खां, डॉ. वीरेंद्र झा, कमलेश प्रेमेन्द्र, आनन्द मोहन झा, अरशद आलम, डॉ. सोनू कुमार झा, राजेश कुमार मिश्र, गौरव कुमार मिश्र, रंजन कुमार ठाकुर आदि.

कोई टिप्पणी नहीं: