- काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन के दौरान अचानक हुए अचेत, मंदिर कर्मियों ने तत्काल पहुंचाई चिकित्सा सहायता, मंडलीय अस्पताल में उपचार के दौरान हुई मृत्यु
अस्पताल में चिकित्सकों ने उनका परीक्षण कर आवश्यक उपचार शुरू किया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी हालत गंभीर हो गई। बाद में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रशासन के मुताबिक घटना की जानकारी तत्काल स्थानीय पुलिस, जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों को दे दी गई। मंदिर प्रशासन का कहना है कि श्रद्धालु को अस्वस्थ होने के तुरंत बाद प्राथमिक चिकित्सा और एंबुलेंस सुविधा उपलब्ध कराई गई तथा पूरे प्रकरण में आवश्यक प्रक्रिया का पालन किया गया। मृतक अपने परिवार के साथ बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए वाराणसी आए थे। घटना के बाद प्रशासन ने परिजनों को हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराया। पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से नियमानुसार आवश्यक विधिक और चिकित्सीय कार्रवाई की जा रही है। मृत्यु के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
धाम में मौजूद है त्वरित चिकित्सा व्यवस्था
श्री काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए चिकित्सा सहायता, एंबुलेंस सेवा तथा प्रशिक्षित कर्मियों की व्यवस्था उपलब्ध है। किसी भी श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने की स्थिति में तत्काल प्राथमिक उपचार और अस्पताल तक पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाती है। गुरुवार की घटना में भी कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए श्रद्धालु को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें