सीहोर : नदी चौराहे पर बड़ी एलईडी स्क्रीन पर सुनी पीएम मोदी के मन की बात - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 28 जून 2026

सीहोर : नदी चौराहे पर बड़ी एलईडी स्क्रीन पर सुनी पीएम मोदी के मन की बात

Pm-modi-man-ki-bat-sehore
सीहोर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक कार्यक्रम मन की बात को सुनने के लिए रविवार को नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर की पहल का असर देखने को मिला। नपा की पहल के कारण नदी चौराहे पर बड़ी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से लाइव प्रसारण कराया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोगों ने सीधा प्रसारण देखा। भाजपा पदाधिकारी एकजुट हुए। वहीं अनेक स्थानों पर जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने बूथों पर कार्यक्रम सुना। नदी चौराहे पर लगी बड़ी एलईडी स्क्रीन पर पीएम मोदी का लाइव प्रसारण दिखाया गया।


नदी चौराहे के अलावा शहर के चाणक्यपुरी के समीपस्थ कालोनी के बूथ क्रमांक 201 में नगर पालिका अध्यक्ष श्री राठौर के अलावा पार्षद और क्षेत्रवासियों ने रविवार को सीधा प्रसारण देखा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और बच्चे उपस्थित रहे। प्रधानमंत्री द्वारा देश के विकास, स्वच्छता अभियान, महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भर भारत और युवाओं की भूमिका पर दिए गए संदेशों को सभी ने ध्यानपूर्वक सुना। कार्यक्रम के बाद उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के विचारों को प्रेरणादायक बताया। उन्होंने समाज हित में कार्य करने का संकल्प भी लिया। नपाध्यक्ष श्री राठौर ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम जनता और सरकार के बीच संवाद का एक मजबूत माध्यम बन चुका है, जिससे देशवासियों को सकारात्मक दिशा मिल रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: