नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और कहा कि वह तमिल लोगों के अधिकारों, सम्मान एवं आकांक्षाओं की रक्षा करने तथा राज्य की प्रगति के लिए उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। इस साल 10 मई को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले विजय सोमवार को 52 वर्ष के हो गए। राहुल गांधी ने 'एक्स' पर पोस्ट किया में कहा, "तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थिरु जोसेफ विजय को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं आपके उत्तम स्वास्थ्य और सभी प्रयासों में सफलता की कामना करता हूं।" लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष गांधी ने कहा, "मैं तमिल लोगों के अधिकारों, सम्मान और आकांक्षाओं की रक्षा करने तथा राज्य की प्रगति के लिए आपके साथ मिलकर काम करने में आपके साथ खड़ा हूं।" तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस ने मशहूर अभिनेता और नेता विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के साथ गठबंधन किया था। कांग्रेस विजय के नेतृत्व वाली राज्य की मौजूदा सरकार में भी शामिल है।
सोमवार, 22 जून 2026
Home
देश
दिल्ली : राहुल गांधी ने विजय को जन्मदिन की बधाई दी, कहा: तमिलनाडु की प्रगति के लिए साथ खड़ा हूं
दिल्ली : राहुल गांधी ने विजय को जन्मदिन की बधाई दी, कहा: तमिलनाडु की प्रगति के लिए साथ खड़ा हूं
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें