दिल्ली : राहुल गांधी ने पेपर लीक के खिलाफ शुरू किया ऑनलाइन हस्ताक्षर अभियान - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 18 जून 2026

दिल्ली : राहुल गांधी ने पेपर लीक के खिलाफ शुरू किया ऑनलाइन हस्ताक्षर अभियान

Rahul-gandhi-neet-caimpagn
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पेपर लीक, परीक्षाओं में धांधली और महंगी फीस के खिलाफ बृहस्पतिवार को ऑनलाइन हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की और लोगों से इसके समर्थन का आह्वान किया। राहुल गांधी इन विषयों को लेकर इन दिनों ‘छात्रों की गूंज’ मुहिम चला रहे हैं जिसके तहत वह छात्र सम्मेलनों को संबोधित कर रहे हैं। इस तरह का पहला छात्र सम्मेलन बुधवार शाम राजस्थान के कोटा में हुआ। इसके बाद 10 जुलाई को प्रयागराज, 11 जुलाई को पटना और 14 जुलाई को दिल्ली में छात्र सम्मेलन का आयोजन होगा। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने इसी क्रम में अब अपनी वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन याचिका पर हस्ताक्षर का अभियान शुरू किया है। उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘अगर आपने पेपर लीक, परीक्षा में धांधली, या महंगी फीस का दर्द झेला है, अगर इस व्यवस्था ने आपके सपने तोड़े हैं, अगर आपके परिवार ने आपकी पढ़ाई के लिए जीवनभर की कमाई लगा दी है तो सुनिए: ‘छात्रों की गूंज’ आपकी आवाज़ है।’’  उन्होंने कहा, ‘‘यह सिर्फ़ एक अभियान नहीं, यह आपकी मांग को सरकार तक पहुंचाने का ज़रिया है।’’ राहुल गांधी ने इस याचिका का लिंक साझा करते हुए लोगों से इस पर हस्ताक्षर करने की अपील की। उनका कहना है, ‘‘आपका एक हस्ताक्षर इस लड़ाई को ताक़त देगा। जितने ज़्यादा नाम, उतनी बुलंद गूंज।’’

कोई टिप्पणी नहीं: