- नई पीढ़ी के लिए 6 जुलाई से रात 8 बजे प्रसारित होगी यह कालजयी गाथा
हनुमान और यशोमती मैया जैसे धार्मिक कार्यक्रमों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिलने के बाद अब सोनी पल अपने आध्यात्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला को और मजबूत करते हुए रामायण लेकर आ रहा है। भगवान श्रीराम की यह प्रेरणादायक कथा दर्शकों को शांति, धैर्य और जीवन मूल्यों से जोड़ने का काम करेगी। रामायण के केंद्र में हैं भगवान श्रीराम, जो मर्यादा, करुणा और साहस के प्रतीक माने जाते हैं। माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान के साथ उनकी यह यात्रा आज भी लोगों के दिलों को छूती है और कर्तव्य, समर्पण तथा संघर्ष से डटे रहने की सीख देती है। दमदार कहानी और यादगार अभिनय से सुसज्जित यह गाथा सिर्फ एक धारावाहिक नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का एक विशेष अवसर है। सोनी पल के प्रवक्ता ने कहा, "रामायण सिर्फ एक कहानी नहीं, बल्कि भारत की सामूहिक स्मृतियों और आस्था का हिस्सा है। यह ऐसी गाथा है, जो आज भी लोगों को जोड़ने और प्रेरित करने की ताकत रखती है। इसके प्रसारण के साथ सोनी पल एक बार फिर दर्शकों तक अर्थपूर्ण और दिल को छू लेने वाले मनोरंजन की पेशकश करने की अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत कर रहा है।"

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें