सीहोर। शहर के चर्च मैदान पर हर साल की तरह इस साल भी जिला फुटबाल एसोसिएशन के तत्वाधान में स्वर्गीय कैलाश सारंग के स्मृति में दूसरे वर्ष भी जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को दो मुकाबले खेले गए। वहीं मोदी सरकार के 12 साल पूर्ण होने पर यहां पर एसोसिएशन के सचिव मनोज कन्नोजिया सहित अन्य ने खिलाड़ियों को मिठाई का वितरण किया। बुधवार को प्रतियोगिता के सातवे दिन लीग मैच आयोजित किया जा रहे हैं। दो मैच खेले गए जूनियर वर्ग में सीहोर बाइज विरुद्ध मिनी बाइज के मध्य खेला गया जिसमें यह मैच सीहोर बाइज ने 3-1 जीत हासिल की। सीहोर बाइज की तरफ से प्रणय ने 2 गोल और आयुष ने 1 गोल किया किया। पहला मैच काफी रोमांचक रहा। मिनी बाइज के खिलाड़ियों ने अनेक बार गोल करने का प्रयास किया, लेकिन सीहोर बाइज की रक्षा पंक्ति के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सारे प्रयास असफल किए। मिनी बाइज की ओर से एक मात्र गोल राज ने किया।एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि इसके अलावा शाम को सीनियर वर्ग में सीहोर बाइज और एमजी के मध्य खेला गया जिसमें सीहोर बाइज 2-1 से विजय रही सीहोर बाइज की तरफ से आदित्य और युवराज ने 1-1 गोल किया। इसके अलावा एमजी क्लब की ओर से आर्थव ने 1 गोल किया, अब लीग प्रतियोगिता के अंतर्गत गुरुवार को जूनियर वर्ग में सीहोर चिल्ड्रन-आरएसआई के के अलावा सीनियर वर्ग में सीहोर क्लब-डीएसवायडब्लू के मध्य खेला जाएगा।
बुधवार, 10 जून 2026
सीहोर : सीहोर बाइज ने मिनी बाइज को 3-1 से हराया
Tags
# मध्य प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मध्य प्रदेश
Labels:
मध्य प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें