सीहोर। संवेदनशील विधायक सुदेश राय सेवा कर में तत्पर रहते हैं। विधानसभा क्षेत्र में सड़क से गुजरते समय विधायक सुरेश राय को सड़क पर एक व्यक्ति घायल पड़ा हुआ दिखाई दिया। तत्काल विधायक राय ने अपने ड्राइवर को गाड़ी रोकने के लिए निर्देशित किया। दुर्घटना में घायल युवक को विधायक सुदेश राय ने अपने वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना में घायल युवक को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने के निदेश डॉक्टरो को दिए। सड़क दुर्घटना में घायल युवक को हर संभव मदद उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया । बताया जाता है कि गंभीर रूप से घायल अवस्था में युवक की मदद विधायक राय ने देवदूत के रूप में पहुंच कर अचानक की थी। विधायक ने युवक की जान बचा ली। घायल युवक के परिजनों ने विधायक सुदेश राय का हृदय से आभार व्यक्त किया।इस मानवीय पहल ने एक बार फिर साबित किया कि जनप्रतिनिधि का दायित्व केवल विकास कार्यों तक सीमित नहीं, बल्कि संकट की घड़ी में लोगों के साथ खड़े रहना भी होता है। इधर विधायक सुदेश राय ने कहा कि हम सभी का कर्तव्य है कि सड़क दुर्घटना या किसी भी आपात स्थिति में जरूरतमंद व्यक्तियों की सहायता अवश्य करें। आपकी तत्परता किसी का जीवन बचा सकती है।
बुधवार, 10 जून 2026
सीहोर : सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक को विधायक राय ने पहुंचाया अस्पताल
Tags
# मध्य प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मध्य प्रदेश
Labels:
मध्य प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें