गाजियाबाद : मेवाड़ परिसर में वृक्षारोपण कर ‘क्लाइमेट एक्शन’ का दिया संदेश - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 5 जून 2026

गाजियाबाद : मेवाड़ परिसर में वृक्षारोपण कर ‘क्लाइमेट एक्शन’ का दिया संदेश

Tree-planting-mewar
गाजियाबाद (संवाददाता)। वसुंधरा स्थित मेवाड़ ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशंस परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस पर टीचर्स ने पौधारोपण अभियान शुरू कर वर्ष 2026 की थीम ‘क्लाइमेट एक्शन’ का जनसंदेश दिया। मेवाड़ ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशंस की निदेशक डाॅ. अलका अग्रवाल ने इस मौके पर कहा कि “क्लाइमेट एक्शन“ मतलब वैश्विक स्तर पर जलवायु कार्रवाई। यह अभियान पर्यावरण पर हो रहे दुष्प्रभावों, उससे मानव और प्रकृति को होने वाले नुकसान से बचने पर प्रकाश डालता है। उन्होंने कहा कि हम प्रकृति के साथ सामंजस्य बैठाएं और स्वच्छ, हरित और स्थायी जीवन को सक्षम बनाने की नीतियों और विकल्पों में बदलाव लाएं। मेवाड़ ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशंस ने इस दिन को मनाने और युवा पीढ़ी को इस आयोजन के बारे में जागरूक करने के लिए पौधारोपण अभियान शुरू किया है, जो समय-समय पर चलता रहेगा। डाॅ. अलका अग्रवाल ने कहा कि अगली पीढ़ी तक हरियाली पहुंचाने का दायित्व हमारा है। इसे आज ग्लोबल वार्मिंग के संकट में समझना बहुत आवश्यक है। इस मौके पर सभी विभागाध्यक्ष एवं संकाय सदस्य उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: