- टीएफसी बड़ालालपुर में पांच दिवसीय भव्य प्रदर्शनी का शुभारंभ, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने किया उद्घाटन, 21 जून तक जनकल्याण शिविर, स्वास्थ्य शिविर, प्रबुद्धजन संवाद और सरस मेला भी होगा आयोजित
योजनाओं से लेकर आधुनिक भारत की तस्वीर तक
प्रदर्शनी में आधारभूत संरचना, एक्सप्रेस-वे, रेलवे, डिजिटल इंडिया, महिला सशक्तिकरण, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा, गरीब कल्याण और सुशासन सहित विभिन्न क्षेत्रों में हुए कार्यों को तथ्यात्मक आंकड़ों, आकर्षक फोटो पैनलों और डिजिटल प्रस्तुति के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। बड़ी संख्या में पहुंचे विद्यार्थियों, युवाओं और आम नागरिकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और सरकारी योजनाओं को सरल एवं प्रभावी तरीके से प्रस्तुत किए जाने की सराहना की।
21 जून तक चलेगा विकास महोत्सव
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक सुरेंद्र नाथ पाल ने बताया कि यह प्रदर्शनी 21 जून तक प्रतिदिन सुबह 9:30 बजे से शाम 6 बजे तक आमजन के लिए खुली रहेगी। इसी अवधि में जनकल्याण शिविर, स्वास्थ्य शिविर, प्रबुद्धजन संवाद तथा जिला स्तरीय स्वदेशी सरस मेले का भी आयोजन किया जाएगा, जिससे नागरिकों को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ और जानकारी दोनों उपलब्ध हो सके।
कई मंत्री और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
उद्घाटन समारोह में प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर, स्टाम्प राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल, आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र 'दयालु', एमएसएमई राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा, पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, विधान परिषद सदस्य राय धर्मेंद्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, विधायक डॉ. अवधेश सिंह, सौरभ श्रीवास्तव, त्रिभुवन राम, क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप कुमार पटेल, जिलाध्यक्ष रामसकल पटेल, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार, डीसी एनआरएलएम पवन सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
प्रदर्शनी की खास बातें
17 से 21 जून तक चलेगा आयोजन।
21 जून तक सुबह 9:30 से शाम 6 बजे तक रहेगा खुला।
विकास, सुशासन और जनकल्याण पर आधारित आकर्षक प्रदर्शनी।
स्वास्थ्य शिविर, जनकल्याण शिविर, प्रबुद्धजन संवाद और सरस मेले का भी होगा आयोजन।
युवाओं और आमजन को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने पर विशेष फोकस।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें