सीहेार : हैदरगंज डेन्डी में किसानों ने रोका किसानों का रास्ता,महिलाऐं पहुंची कलेक्ट्रेट अतिक्रमण हटवाने की मांग - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 16 जून 2026

सीहेार : हैदरगंज डेन्डी में किसानों ने रोका किसानों का रास्ता,महिलाऐं पहुंची कलेक्ट्रेट अतिक्रमण हटवाने की मांग

Women-protest-sehore
सीहेार। हैदरगंज डेन्डी में किसानों ने ही किसानों का रास्ता रोक दिया। महिलाओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जनसुनवाई में शिकायत दर्ज कराई। किसानों के द्वारा किए गए सरकारी रास्ते पर अतिक्रमण को हटवाने की मांग प्रशासन से की गई। महिलाओं का कहना था कि ग्राम पंचायत को भी लिखित में दे दिया है। तहसीलदार पटवारी को भी बता दिया है लेकिन अतिक्रमण नहीं हटवाया जा रहा है। खेतों पर आने जाने में दिक्कत हो रही है। खेती किसानी का काम ठप हो गया है। खेतों में बोवनी नहीं की गई तो भूखें मरने की नौबत आ जाएगी। अतिक्रमण कर्ता ट्रेक्टर ट्राली नहीं निकलने दे रहे है। अतिक्रमणकर्ता कुछ किसान दादागिरी कर रहे है मारपीट की धमकी दे रहे है। जबकी यह शासकीय रास्ता है इस का खसरा नम्बर 20 है जिस पर किसानो ने अवैध कब्जा किया है। शासकीय रास्ते का सीमांकन भी नहीं किया गया है। मांग करने वालों मेंं रमेश बकोरीया,कुमेर बकोरीया,सुरीया बाई,लखन वाकोरीया, खाती बाई,बावल बकोरिया,गोरा बाई,बावू लाल,किरण बाई,सुनीता बाई,चम्पा बाई,नीकुवर,मोहन लाल,रीना,राम सिंह,सीता बाई,ओम प्रकाश,,लखन लाल, देवी सिंह,राहुल, दिनेश आम प्रकाश,दिनेश,नारायण सिंह, गोरा बाई, पार्वती बाई, रानू बाई,कुमेर सिंह, रमेश बकोरिया आदि शामिल रहे।  

कोई टिप्पणी नहीं: