गाजियाबाद : मेवाड़ में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सकारात्मक जीवन जीना सिखाया गया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 21 जून 2026

गाजियाबाद : मेवाड़ में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सकारात्मक जीवन जीना सिखाया गया

Yoga-day-mewar-ghaziabad
गाजियाबाद (संवाददाता)। वसुंधरा स्थित मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विवेकानंद सभागार में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई ने द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया। इस अवसर पर योगगुरु संचार रत्न डॉ. एमके सेठ ने सात चक्र साधकर कुंडलिनी जागरण करने के तरीके के अलावा जीवन में उत्साह और उल्लास लाने के उपाय भी बताये। उन्होंने बताया कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित, सकारात्मक और ऊर्जावान बनाने की एक संपूर्ण जीवनशैली है। उन्होंने तनावमुक्त एवं स्वस्थ जीवन के लिए नियमित योग और ध्यान को आवश्यक बताया। इस अवसर पर शिक्षा, इंजीनियरिंग एवं सामाजिक क्षेत्र की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियां उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की निदेशक डॉ. अलका अग्रवाल के अलावा विशिष्ट अतिथियों में प्रो. (डॉ.) अमित जैन, डीन (अकादमिक), इंद्रप्रस्थ इंजीनियरिंग कॉलेज, इंजी. पुनीत गोयल, चेयरमैन, आईईआई-जीएलसी, इंजी. आर. आर. तंवर, जोनल हेड (नॉर्थ जोन), आईईआई आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का समापन डॉ. सेठ ने भावपूर्ण भजन के साथ किया। भजन ने उपस्थित जनों को जीवन के प्रति कृतज्ञता, सकारात्मक सोच और आत्मिक शांति का संदेश दिया। 

कोई टिप्पणी नहीं: