- अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह का शुभारंभ, नमो घाट पर सैकड़ों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, आयुष मंत्री बोले- योग भारत की सांस्कृतिक चेतना का वैश्विक स्वरूप, 21 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता के रेड रोड से करेंगे राष्ट्रीय कार्यक्रम का नेतृत्व, मुख्यमंत्री योगी की पहल से उत्तर प्रदेश में घर-घर पहुंच रही स्वस्थ जीवनशैली, मोदी के नेतृत्व में योग बना वैश्विक जनआंदोलन
21 जून को कोलकाता से प्रधानमंत्री देंगे विश्व को योग का संदेश
इस वर्ष 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य राष्ट्रीय कार्यक्रम 21 जून को कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित होगा, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हजारों लोगों के साथ सामूहिक योगाभ्यास करेंगे। इस बार देशभर में योग सप्ताह, योग संगम, विद्यालयों, विश्वविद्यालयों, ग्राम पंचायतों, आयुष संस्थानों तथा सार्वजनिक स्थलों पर विशेष योग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इस वर्ष की थीम
"Yoga for Healthy Ageing" (योग के माध्यम से स्वस्थ एवं सक्रिय वृद्धावस्था) इस वर्ष की आधिकारिक थीम है। इसका उद्देश्य यह संदेश देना है कि योग केवल रोगों से बचाव का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन के प्रत्येक चरण में शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य का आधार है।
देशभर में व्यापक तैयारियां
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को जन-आंदोलन का स्वरूप देने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा सप्ताहभर योग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। स्कूलों, कॉलेजों, सरकारी कार्यालयों, ऐतिहासिक स्थलों और सार्वजनिक स्थानों पर कॉमन योग प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया जा रहा है। विभिन्न राज्यों में लाखों लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। कार्यक्रम में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. नितेश श्रीवास्तव, एसडीएम पवन कुमार सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय यादव, आयुष मंत्री के पीआरओ गौरव राठी, पारस यादव 'पप्पू', डॉ. दीपिका दवे, विनोद यादव 'गप्पू' सहित आयुष, शिक्षा एवं अन्य विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
योग : भारत की संस्कृति से विश्व की जीवनशैली तक
वर्ष 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्ताव के बाद 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया गया। आज योग भारत की सांस्कृतिक पहचान के साथ-साथ वैश्विक स्वास्थ्य आंदोलन का भी सबसे प्रभावी माध्यम बन चुका है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें