मधुबनी (संवाददाता), 15 जून । शहर के उत्सव गार्डन गंगासागर , में नौजवान संघ का राज्य स्तरीय तीन सदस्यीय प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन करते हुए पूर्व सांसद नागेन्द्र नाथ ओझा ने कहा देश का नौजवान केंद्र सरकार के गलत नीति के कारण अपने आपको ठगा महसूस कर रहा है । बेरोजगारी में बेतहाशा वृद्धि से आपराधिक घटनाओं में वृद्धि हो रही है । हिंदुस्तान को आजाद कराने में नौजवानों की महती भूमिका रही है । भगत सिंह जैसा नौजवान का विचारधारा इस देश से अग्रेजों को भागने पर मजबूर किया था । पूर्व सांसद ने कहा आज देश में अघोषित आपातकाल जैसा माहौल है । देश में कॉरपोरेट राज है । जब तक नौजवान संगठित होकर अपने भविष्य के लिए , सबके लिए बराबर शिक्षा व्यवस्था बहाल करने के लिए एवं सबके लिए ओद्योगिक नीति बहाल करने के सवालों को लेकर आंदोलन नहीं करेंगें तब तक कुव्यवस्था बढ़ता ही जाएगा । उन्होंने कहा आप सभी नौजवान देश के आने वाले पीढ़ियों के लिए विचारधारात्मक संघर्ष को मजबूत कीजिए । प्रशिक्षण शिविर को पूर्व विधायक रामनरेश पांडेय , विख्यात शिक्षक अनिल राजिमवाले, संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशन सिंहा ,मिथिलेश झा , राजश्री किरण , मनोज मिश्र ,रामनारायण यादव, राजेश कुमार पांडेय , संदीप मिश्रा राहुल , अनिल सिंह , प्रमोद कामत , अजय वर्मा सहित कई लोग इस अवसर पर शुभकामना दिए । प्रशिक्षण में सम्पूर्ण बिहार आके 38 जिलों से नौजवान साथियों को भाग लेना है । प्रशिक्षण शिविर 15 जून से प्रारंभ होकर 17 जून तक तीन दिनों तक चलेगा ।प्रशिक्षक के रूप में दिल्ली से अनिल राजिमवाले , रामेश्वर दास, प्रमोद प्रभाकर एवं रोशन कुमार सिंहा रहेगें । प्रशिक्षण शिविर का प्रारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशन कुमार सिंहा के द्वारा झंडोतोलन से हुआ ।
सोमवार, 15 जून 2026
Home
बिहार
मधुबनी
मधुबनी : अखिल भारतीय नौजवान संघ बिहार राज्य परिषद का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ
मधुबनी : अखिल भारतीय नौजवान संघ बिहार राज्य परिषद का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें